फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indira Ekadashi 2020: इंदिरा एकादशी व्रत करने से पहले जान लें व्रत के नियम

Sat, 12 Sep 2020 07:47 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
इंदिरा एकादशी 2020 - फोटो : Rohit Jha
इंदिरा एकादशी व्रत पितृ पक्ष में एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इसलिए पितरों के तर्पण के लिए यह एकादशी व्रत बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। पितरों की शांति के लिए यह व्रत रखा जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह व्रत प्रति वर्ष आश्विन माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल यह व्रत 13 सितंबर रविवार के दिन रखा जाएगा। आइए जानते हैं क्या हैं इस व्रत के नियम....
विज्ञापन

2 of 9
इंदिरा एकादशी 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
इंदिरा एकादशी आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को कहते हैं। इंदिरा एकादशी का व्रत अगले दिन यानी द्वादशी तिथि में खोला जाता है। इस व्रत को अगले दिन पारण मुहूर्त में खोला जाता है।
विज्ञापन

3 of 9
इंदिरा एकादशी व्रत 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के पावन दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। इस दिन जो लोग व्रत नहीं रखते हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।

4 of 9
इंदिरा एकादशी व्रत 2020 - फोटो : ANI
एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की अराधना का होता है, इस दिन सिर्फ भगवान का गुणगान करना चाहिए। एकादशी के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 9
इंदिरा एकादशी 2020 - फोटो : Social media
एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

6 of 9
इंदिरा एकादशी व्रत 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। सिर्फ एकादशी के दिन ही नहीं व्यक्ति को किसी भी दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं उन्हें जीवन में कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

7 of 9
इंदिरा एकादशी व्रत 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी के पावन दिन मांस-मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन ऐसा करने से जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन व्रत करना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं करते हैं तो एकादशी के दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करें।

8 of 9
इंदिरा एकादशी 2020 - फोटो : Social Media
एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि आप किसी कारण से व्रत नहीं कर सकते है तो इस दिन मन में विष्णु भगवान का ध्यान करते हुए सात्विक रहें। झूठ न बोले, किसी का मन नहीं दुखाएं एवं पर निंदा से बचें।
विज्ञापन

9 of 9
इंदिरा एकादशी पूजा मूहूर्त - फोटो : सोशल मीडिया
इंदिरा एकादशी पूजा मूहूर्त
एकादशी प्रारम्भ: 13 सितंबर की सुबह 04 बजकर 13 मिनट पर
एकादशी समाप्त: 14 सितंबर की सुबह 03 बजकर 16 मिनट तक
पारण का समय: 14 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से शाम 03 बजकर 27 मिनट तक
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें