फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज इस विशेष योग में करें ये आसान उपाय, दूर होगा शनि का प्रभाव

Sat, 05 Aug 2017 08:32 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
धर्मग्रंथों के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वीद प्राप्त करने के लिए प्रदोष का व्रत किया जाता है। प्रदोष व्रत चन्द्र मास की दोनों त्रयोदशी के दिन किया जाता है। 5 अगस्त को शनिवार है और इसी दिन प्रदोष व्रत है। सावन के महीने में शनि प्रदोष को काफी शुभ माना जाता है इस दिन कुछ विशेष पूजा-पाठ करने से महादेव के साथ शनिदेव की भी  कृपा मिलती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शनि प्रदोष के दिन शिवालयों पर जाकर शिवलिंग पर बिल्वपत्रों पर लाल चंदन से ऊं नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाए। ऐसा करने आप पर भगवान शिव की कृपा मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 5
शनि प्रदोष के दिन जीवन में सुख-समृद्धि पाने के लिए किसी गाय को रोटी और हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से जीवन में परेशानियां कम होने लगती है।

4 of 5
शनि प्रदोष पर शनि मंदिर में जाकर शनिदेव को तिल से मिला हुआ तेल चढ़ाए साथ ही एक काले कपड़ें में काले उड़द को बांध कर किसी नदी या कुएं में प्रवाहित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर आपके ऊपर शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा है तो इस दिन सुबह और शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने शनि का प्रभाव आपकी कुंडली से कम होने लगता है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें