राधा-कृष्ण से जुड़ी है रंगों की परंपरा
- फोटो : Adobe Stock
राधा-कृष्ण से जुड़ी है रंगों की परंपरा
लोक मान्यताओं के अनुसार, होली का संबंध भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि बाल्यावस्था में श्रीकृष्ण अपने सांवले रंग को लेकर चिंतित रहते थे कि क्या गोरी राधा उन्हें स्वीकार करेंगी। तब माता यशोदा ने उन्हें समझाया कि वे राधा के पास जाकर उनके मुख पर रंग लगा दें। श्रीकृष्ण ने ऐसा ही किया और तभी से रंग लगाने की परंपरा प्रारंभ हो गई। विशेष रूप से मथुरा और वृंदावन क्षेत्र में यह कथा बड़े प्रेम से सुनाई जाती है और आज भी वहां की होली विश्वभर में प्रसिद्ध है।