फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026:साल 2026 कब है होली? जानें होलिका दहन की सही तिथि और शुभ समय

Sat, 20 Dec 2025 01:24 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Holi 2026: साल 2026 की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सभी लोगों के मन में आने वाले समय को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में होलिका दहन और होली की तारीख और शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं।
विज्ञापन
1 of 5
साल 2026 कब है होली? - फोटो : Amar Ujala
Holi 2026 Date: वैदिक पंचांग के अनुसार 02 फरवरी से फाल्गुन माह का आरंभ होगा। यह महीना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है रंगों का त्योहार होली, जिसका लोग पूरे साल बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली को बुराई पर अच्छाई की विजय और ऋतु परिवर्तन, यानी वसंत के आगमन का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर लोग रंग-गुलाल से एक-दूसरे को सराबोर करते हैं, गिले-शिकवे भूलकर गले मिलते हैं और घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन और होली 2026 की तारीख और शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं।

Pradosh Vrat 2026: साल के पहले दिन शिव-विष्णु पूजन का दुर्लभ संयोग, गुरु प्रदोष व्रत से होगी 2026 की शुरुआत
विज्ञापन

2 of 5
होलिका दहन 2026 तिथि और शुभ समय - फोटो : adobe stock
होलिका दहन 2026 तिथि और शुभ समय
वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 में होलिका दहन 03 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 22 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय विधि-विधान से होलिका दहन करना शुभ फलदायी माना जाता है।

होली 2026 की तारीख
पंचांग के अनुसार 2026 में रंगों का पर्व होली 04 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में लोग हर्षोल्लास और उत्साह के साथ एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व का आनंद लेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
होलिका दहन और होली पर जरूर करें ये कार्य - फोटो : amar ujala
होलिका दहन और होली पर जरूर करें ये कार्य
होली का पर्व प्रह्लाद और भगवान नरसिंह से जुड़ी कथा से संबंधित है। इस कारण होलिका दहन के दिन भगवान नरसिंह और होलिका माता की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

4 of 5
होलिका दहन और होली पर जरूर करें ये कार्य - फोटो : adobe stock
इस दिन दान-पुण्य करना भी अत्यंत शुभ माना जाता है। पूजा के बाद जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और समृद्धि के मार्ग खुलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नजर दोष दूर करने का उपाय - फोटो : freepik
नजर दोष दूर करने का उपाय
यदि आप नजर दोष से परेशान हैं, तो होलिका दहन की राख से जुड़ा उपाय लाभकारी माना जाता है। होलिका दहन की राख को प्रभावित व्यक्ति के सिर से सात बार उतारें और फिर उसे किसी चौराहे पर छोड़ दें। धार्मिक विश्वास है कि इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें