Holi 2025: वर्तमान में फाल्गुन माह जारी है, जो हिंदी संवत का अंतिम महीना होता है। इसे प्रेम और रंगों का माह कहा जाता है, क्योंकि इस महीने में महाशिवरात्रि और होली जैसे बड़े पर्व मनाए जाते हैं। इन दोनों ही त्योहारों का इंतजार सभी को साल भर होता है। इस दौरान महाशिवरात्रि को जहां रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ाने का अवसर कहा जाता है, वहीं होली सभी तरह की बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन हर व्यक्ति अपने मन से सभी तरह के गिले शिकवे को दूर करते हुए पवित्र रंगों में रंगता है। धार्मिक ग्रंथों में इसे समाज में एकता को बढ़ावा और घरों से नकारात्मक शक्तियों को समाप्त करने का दिन कहा जाता है।
पंचांग के अनुसार इस बार 13 मार्च 2025 की शाम को होलिका दहन किया जाएगा। इसके अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को पूरे भारत में रंगों की होली खेली जाएगी। परंतु ज्योतिषियों के मुताबिक इस साल होली पर भद्रा और चंद्र ग्रहण का साया बना हुआ है। अब सवाल यह है कि ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या होगा ? आइए इसके बारे में जानते हैं....