इस वर्ष प्रतिपदा 18 मार्च को दोपहर 12:53 बजे लग रही है जो 19 मार्च को दोपहर तक है।
- फोटो : Amar Ujala Digital
उदयातिथि के अनुसार मनेगी होली
धर्म शास्त्र अनुसार होलिका दहन के बाद सूर्योदय काल व्यापिनी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में रंगोत्सव मनाया जाना चाहिए। इस वर्ष प्रतिपदा 18 मार्च को दोपहर 12:53 बजे लग रही है जो 19 मार्च को दोपहर तक है। इस तरह चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उदया तिथि में 19 मार्च को ही मिल रही है। इसलिए शास्त्रीय विधान के अनुसार बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 19 मार्च को उदयातिथि में चैत्र कृष्ण प्रतिपदा होने के कारण होली मनाई जा रही है।