फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2021: धन से जुड़ी समस्या होगी दूर, इस होली पर करें ये आसान उपाय

Tue, 23 Mar 2021 05:06 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : पेक्सेल्स
इस साल रंगों का त्योहार होली 29 मार्च को है। वहीं होलिका दहन 28 मार्च को किया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन किया जाता है और फिर इसके अगले दिन होली खेली जाती है। मान्यता है कि इस शुभ अवसर पर कुछ विशेष उपाय करने से धन लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ये उपाय इस प्रकार हैं - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : सोशल मीडिया
धन लाभ पाने के लिए करें यह उपाय
होलिका दहन के समय परिक्रमा लेते समय अग्नि में चना, मटर, गेहूं, अलसी अवश्य डालें। इसे धन लाभ का अचूक उपाय माना गया है। वहीं होली वाली रात पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर, पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा लगाएं। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी आर्थिक बाधाओं को दूर किया जा सकता हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : अमर उजाला
धन पाने के लिए करें यह उपाय
यदि आप अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होलिका दहन की रात 21 गोमती चक्र को शिवलिंग पर चढ़ा दें, औऱ सुबह उनको उठाकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रख दें। यह उपाय आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकता है।

4 of 6
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : सोशल मीडिया
सुख-समृद्धि के लिए करें यह उपाय
होलिका दहन के दिन घर के मुखिया को होलिका दहन में एक लौंग एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए। तत्पश्चात होलिका की तीन परिक्रमा करते हुए होलिका में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। इससे ना केवल सभी कष्ट दूर होते हैं वरन् घर में सुख समृद्धि भी बढ़ती है।
विज्ञापन

5 of 6
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : demo pic
आमदनी में वृद्धि के लिए करें यह काम
होलिका दहन के बाद उसकी थोड़ी भस्म घर जरूर लाएं उसका टीका किसी महत्वपूर्ण कार्य में किया जाता है। पुरुष अपने मस्तक और स्त्री अपने गर्दन में लगाएं तो कार्यों में सफलता मिलेगी और धन समृद्धि में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली 2021: होली में सुख-समृद्धि पाने के टोटके - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें यह उपाय
होलिका दहन के समय सरसों के कुछ दाने होलिका को अर्पित करें और फिर मां लक्ष्मी को याद करें। ऐसा करने से जीवन में मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और जातक को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें