भारत में एक त्योहार मनाया जाता है तो अगले दिन अगले त्योहार को मनाने की तैयारी चलने लगती है। अभी- अभी महाशिवरात्रि का पर्व संपन्न हुआ है और अब होली की तैयारियां शुरू हो चुकी है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। होली रंगों से सराबोर होने और मौज-मस्ती मनाने का त्योहार है। इस बार 2 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। फाल्गुन माह में होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है।