फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाद्रपद महीना शुरू, ये रहेंगे सितंबर महीने के प्रमुख व्रत और त्योहार

Tue, 28 Aug 2018 11:28 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने के खत्म होने के बाद छठा माह भाद्रपद शुरू हो जाता है। भाद्रपद को भादो, भादवा और भाद्र के नाम से भी जाना जाता है। भाद्रपद का नाम भाद्रपद नक्षत्र के नाम पर रखा गया है। भादो का महीना भगवान कृष्ण और गणेशजी को समर्पित होता है। चातुर्मास के 4 पवित्र महीनों का यह दूसरा महीना होता है। इस महीने में कृष्ण जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे की कई प्रमुख व्रत और त्योहार होते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 9
कजरी तीज- 29 अगस्त 2018
भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की तृतीया को कजरी तीज मनाया जाएगा। इस त्योहार को विशेष रूप से राजस्थान में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है इस पर्व की शुरुआत महाराणा राजसिंह ने अपनी पत्नी को खुश करने के लिए किया था।

 
विज्ञापन

3 of 9
बहुला चौथ- 30 अगस्त 2018
भादप्रद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को बहुला चौथ मनाई जाएगी। यह गौ पूजा का त्योहार है इस व्रत में पुत्रवती महिलाएं संतान की रक्षा के लिए यह व्रत रखती हैं।

 

4 of 9
कृष्ण जन्माष्टमी- 2, 3 सितंबर 2018
भाद्रपद कृष्णपक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन करने का विशेष महत्व होता है। भगवान विष्णु के आठवें अवतार को श्री कृष्ण माना जाता है। इस बार 2 और 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 9
हरतालिका तीज - 12 सितंबर 2018 
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज व्रत मनाया जाता है। इस साल यह व्रत 12 सितम्बर को मनाई जाएगी। हरतालिका तीज का व्रत कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का विशेष महत्व है। पौराणिक कथा के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने भगवान शंकर को पति के रूप में पाने के लिए किया था। 
विज्ञापन

6 of 9
गणेश चतुर्थी- 13 सितंबर  2018
13 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। जन्माष्टमी के बाद गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाता है।  यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है। इस दिन भगवान श्री गणेश की पूजा,उपवास आदि किया जाता है। गणेश चतुर्थी को चन्द्र दर्शन नहीं करने चाहिए। गणेश मंदिरों में इस दिन विशेष धूमधाम रहती है।
विज्ञापन

7 of 9
ऋषि पंचमी -14 सितंबर 2018
ऋषि पंचमी में सप्त ऋषियों की पूजा की जाती है। ऋषि पंचमी भाद्रद माह शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाएगी।  ऐसी मान्यता है  कि ऋषि पंचमी के दिन व्रत रखने से मनुष्य के पूर्वजन्म के पाप मिट जाते हैं। सात ऋषियों के नाम कश्यप, अत्रि, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, वशिष्ठ, जमदग्नि है।

8 of 9
परिवर्तनी एकादशी- 20  सितंबर 2018
भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में देवझूलनी एकादशी मनाई जाती है। देवझूलनी एकादशी में विष्णु जी की पूजा, व्रत, उपासना करने का विधान है। देवझूलनी एकादशी को पदमा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

 
विज्ञापन

9 of 9
श्राद्ध पक्ष- 24 सितंबर से शुरू
भाद्रपद पूर्णिमा से आश्विन अमावस्या तक श्राद्धपक्ष या पितृ पक्ष होता है। इसमें पितरों का तर्पण, पिण्डदान और श्राद्ध किया जाता है। इस बार यह 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें