फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu New Year 2025: आज से हो रही है हिंदू नववर्ष की शुरुआत, इन संदेशों से दें अपनों को शुभकामनाएं

Sun, 30 Mar 2025 05:57 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बार 30 मार्च 2025 यानी आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इस बार हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के रूप में आया है, जिसमें सूर्य और चंद्र देव दोनों मीन राशि में मौजूद हैं। 
विज्ञापन
1 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : adobe
Hindu New Year 2025: नया साल नई उम्मीदों, अवसरों व खुशियों से भरा होता है, जिसे एक नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। ये समय न केवल व्यक्ति के जीवन बल्कि देश-दुनिया के कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों पर भी असर डालता है। आमतौर पर नववर्ष कुछ पीछे छूटे अवसरों और संभावनाओं को फिर से प्राप्त करने का अवसर होता है, जो सभी के लिए बेहद खास है। यूं तो अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक जनवरी से साल की शुरुआत हो गई है। परंतु हिंदू धर्म में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से 'हिंदू नववर्ष' की शुरुआत मानी जाती है। मान्यता है कि इसी तिथि पर ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी।

इस बार 30 मार्च 2025 यानी आज से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो रही है। इस बार हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के रूप में आया है, जिसमें सूर्य और चंद्र देव दोनों मीन राशि में मौजूद हैं। ऐसे में आप नववर्ष के आगमन की खुशी में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों समेत सभी साथियों को इन संदेशों के माध्यम से हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दे सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
नए वर्ष का नया प्रभात
बस खुशियां ही खुशियां लाए
मिट जाए सब मन का अंधेरा
हर पल बस रोशन हो जाए
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
ऋतु से बदलता हिंदू साल
नए वर्ष में आती मौसम में बहार,
बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ
ऐसे आता है हिंदू नववर्ष का त्योहार
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
नए साल की सुबह के साथ, आपकी जिंदगी भी उजाले से भर जाए,
हम यही दुआ करेंगे,नया वर्ष आपकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लाए
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
हर सुबह आपकी समृद्धि लाए
हर दोपहर विश्वास दिलाए
हर शाम उम्मीदें लाए
और हर रात सुकून से भरी हो
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
दिल में हों नई उमंगें, आंखों  में उल्लास नया
नए  गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया,
नए वर्ष में चलो पुराने मौसम का हम बदलें रंग
नई बहारें लेकर आए जीवन में मधुमास नया
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
सभी के उज्ज्वल भविष्य की
कामना के साथ
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर आपको
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

9 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष की पावन बेला में,
है यही शुभ संदेश,
हर दिन आए आपके जीवन में,
लेकर खुशियां विशेष।
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

10 of 10
Hindu New Year 2025 - फोटो : अमर उजाला
नए साल के दिव्य और सुंदर रोशनी आपके जीवन को
सफलता, शांति और समृद्धि से रोशन करें।
हिंदू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।


 
Hindu New Year 2025: हिंदू नववर्ष पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के करियर में आएगा सुखद बदलाव

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें