Hindu Nav Varsh 2026: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत मानी जाती है। इस बार 19 मार्च 2026 से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी। इस दिन से विक्रम संवत 2083 शुरू हो जाएगा, जिसे रौद्र संवत्सर के नाम से जाना जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रौद्र शब्द का मतलब उग्र होता है। इसलिए यह नया साल उतार-चढ़ाव, असंतुलन और महंगाई जैसी स्थितियों भरा हो सकता है। इसके अलावा इस वर्ष के राजा देव गुरु बृहस्पति होंगे, जिन्हें ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है। वह ज्ञान, धन , विवाह और भाग्य के कारक है। ऐसे में जातकों को चुनौतियों के साथ-साथ विकास के अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, विक्रम संवत क्या है और यह शक संवत से कैसे अलग है। अगर नहीं, तो आइए विस्तार से जानते हैं।
Ugadi 2026: कब मनाया जाएगा तेलुगु नववर्ष उगादी? जानें सही तिथि, मुहूर्त और इस पर्व से जुड़ी खास परम्पराएं