हरतालिका तीज व्रत का पारण की विधि
- फोटो : Instagram
हरतालिका तीज व्रत का पारण की विधि
- व्रत के अगले दिन सूर्योदय से पहले उठकर घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें।
- स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा करें।
- पूजा में माता पार्वती को अर्पित किया गया सिंदूर अपने मांग में लगाना शुभ माना जाता है।
- पूजा में चढ़ाई गई सामग्री को स्पर्श कर विधिपूर्वक पूजा पूर्ण करें।
- इसके बाद सूर्योदय से पहले शिव-पार्वती की मिट्टी की प्रतिमाओं का विसर्जन करने की परंपरा है।
- विसर्जन के बाद ही व्रत खोलें। पारण से पहले घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है।
- व्रत खोलते समय पूजा में चढ़ाए गए प्रसाद जैसे काले चने, गुड़, मिठाई और गंगाजल का सेवन किया जाता है।
- पारण नमक वाली चीजों से नहीं करना चाहिए।
- सामर्थ्य के अनुसार ब्राह्मण या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान देकर व्रत पूर्ण करना भी शुभ माना जाता है।