Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। इसके अलावा सुख-समृद्धि की कामना करते हुए घरों में शिव परिवार का पूजन किया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त 2025 यानी आज हरतालिका तीज है। यह शिव और पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इस दिन पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में प्रेम, विश्वास और खुशहाली का संचार होता है। हालांकि कुछ उपाय करने से संतान प्राप्ति, पति की तरक्की और धन लाभ के योग बनते हैं। ऐसे में आइए हरतालिका तीज के शुभ मुहूर्त से लेकर पूजन विधि व उपाय को विस्तार से जानते हैं।