फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej: आज हरियाली तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना नहीं मिलेगा व्रत का फल

Sun, 27 Jul 2025 07:08 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Don't Do These Things On Hariyali Teej: हरियाली तीज के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना व्रत अधूरा रह सकता है और मां पार्वती की कृपा कम हो सकती है। इसलिए, इस शुभ पर्व पर सही तरीके से व्रत रखने के साथ-साथ उन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है
विज्ञापन
1 of 8
हरियाली तीज 2025 - फोटो : amarujala
Avoid These Mistakes On Hariyali Teej: आज हरियाली तीज का पर्व मनाया जा रहा है। हरियाली तीज का त्योहार खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह दिन केवल एक व्रत या पर्व नहीं, बल्कि मां पार्वती और भगवान शिव के पवित्र मिलन का प्रतीक भी है, जो विवाह और समृद्धि का संदेश देता है। विवाहित महिलाएं इस दिन व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र, खुशहाल और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं, जबकि कुंवारी लड़कियां अच्छे वर प्राप्ति के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दिन की पवित्रता और महत्व को देखते हुए कई धार्मिक नियमों और सावधानियों का पालन करना आवश्यक होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 26 जुलाई 2025 को रात 10 बजकर 41 मिनट पर हो रही है, और यह आज यानी 27 जुलाई की रात 10 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। पंचांग और धार्मिक परंपराओं के अनुसार, व्रत 27 जुलाई को ही रखा जाएगा।

Nag Panchami 2025: कब मनाई जाएगी नागपंचमी? जानें इस दिन क्यों चढ़ाया जाता है नागों को दूध

हरियाली तीज के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना व्रत अधूरा रह सकता है और मां पार्वती की कृपा कम हो सकती है। इसलिए, इस शुभ पर्व पर सही तरीके से व्रत रखने के साथ-साथ उन नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है ताकि आपकी मनोकामनाएं पूरी हों और परिवार में सुख-शांति बनी रहे। आइए जानते हैं हरियाली तीज के दिन किन-किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और किन चीजों से बचना चाहिए।

Putrada Ekadashi 2025: कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पारण का समय और महत्व

 
विज्ञापन

2 of 8
यह व्रत निर्जला और निराहार होता है - फोटो : Instagram
  • अगर आप पहली बार हरियाली तीज का व्रत रख रहे हैं तो सबसे महत्वपूर्ण बात है कि यह व्रत निर्जला और निराहार होता है। यानी इस दिन न तो कोई भोजन करें और न ही पानी पीएं। यह नियम व्रत को पूर्ण और सफल बनाने के लिए बहुत जरूरी है। खाने-पीने से व्रत अधूरा माना जाता है और मां पार्वती की कृपा कम हो सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 8
मंगलवार को इस व्रत का सामान खरीदना अशुभ होता है - फोटो : instagram
  • हरियाली तीज के दिन अगर आप व्रत का सामान खरीदने जाएं तो ध्यान रखें कि मंगलवार के दिन ऐसा न करें। शास्त्रों में माना गया है कि मंगलवार को इस व्रत का सामान खरीदना अशुभ होता है और इससे व्रत के शुभ प्रभावों में बाधा आ सकती है। इसलिए खरीदारी के लिए अन्य दिन चुनना ही बेहतर रहेगा।

4 of 8
अशुद्ध वस्तुओं से पूरी तरह बचना चाहिए। - फोटो : Freepik
  • इस दिन अशुद्ध वस्तुओं से पूरी तरह बचना चाहिए। चमड़े से बनी चीजें, अंडा, शराब, मांस-मछली आदि को न तो छूना चाहिए और न ही इनके आस-पास रहना चाहिए। ऐसा करने से व्रत की पवित्रता भंग हो जाती है और व्रत का फल नहीं मिलता।
विज्ञापन

5 of 8
सुहागिन महिलाएं अपने मायके से मिली सामग्री का ही उपयोग करें - फोटो : instagram
  • पूजा सामग्री के संदर्भ में खास बात यह है कि सुहागिन महिलाएं अपने मायके से मिली सामग्री का ही उपयोग करें। ऐसा करने से उनके दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है और अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। घर में उपलब्ध सामग्री से पूजा करना व्रत के प्रभाव को बढ़ाता है।
विज्ञापन

6 of 8
काले रंग की चूड़ियां पहनना मना है - फोटो : instagram
  • इस दिन काले रंग की चूड़ियां पहनना मना है क्योंकि काला रंग इस अवसर पर अशुभ माना जाता है। हरे रंग की चूड़ियां पहनें, जो हरियाली, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक हैं। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन

7 of 8
इस दिन कोई भी वाद-विवाद न करें। - फोटो : adobe
  • घर में इस दिन कोई भी वाद-विवाद न करें। किसी भी सुहागिन महिला का अपमान करना या उनके साथ अनुचित व्यवहार करना व्रत के प्रभाव को कम कर देता है। मां पार्वती को शांति और प्रेम पसंद है, इसलिए इस दिन क्रोध और गुस्से से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन

8 of 8
व्रत का पारण केवल शुभ मुहूर्त में करें। - फोटो : Instagram
  • व्रत का पारण केवल शुभ मुहूर्त में करें। पारण समय से पहले करने पर व्रत अधूरा माना जाता है और उसका फल नहीं मिलता। इसलिए पारण का समय देखकर ही व्रत खोलें ।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें