Hariyali Teej 2025 Wishes In Hindi: हिंदू संस्कृति में तीज का पर्व विशेष महत्व रखता है, खासकर विवाहित महिलाओं के लिए। यह पर्व सुहाग, प्रेम और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस साल हरियाली तीज का पावन अवसर शनिवार 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं पारंपरिक हरे वस्त्र पहनती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। हरियाली तीज केवल श्रृंगार या उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि यह आध्यात्मिक रूप से भी अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने कठोर तप के बाद शिव जी को पति रूप में प्राप्त किया था।
यदि आप भी इस पावन पर्व पर अपने मित्रों, रिश्तेदारों या प्रियजनों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां हरियाली तीज के अवसर पर कुछ शुभकामना संदेश दिए गए हैं।