फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2025 Puja: घर पर इस विधि से करें हरियाली तीज की पूजा, मिलेंगे विशेष फल

Sat, 19 Jul 2025 11:40 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। आइए जानते हैं कि इस दिन घर में पूजा करने की विधि और नियम क्या हैं....
विज्ञापन
1 of 5
हरियाली तीज, सावन - फोटो : adobe stock
Hariyali Teej 2025 Puja Vidhi: श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाने वाली हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत को श्रद्धापूर्वक करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और उनके पति की आयु लंबी होती है।

यह व्रत केवल सुहागिन स्त्रियों तक सीमित नहीं है, बल्कि कुंवारी कन्याएं भी इस दिन उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त करने की कामना करती हैं। साल 2025 में हरियाली तीज का पर्व रविवार, 27 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं मंदिर जाकर या फिर स्वयं घर पर भी विधिपूर्वक पूजा कर सकती हैं।

Sawan Pradosh Vrat 2025: सावन का पहला प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानें तिथि, शुभ योग और मुहूर्त
Shiv Ji Ki Puja: शिवलिंग पर नहीं चढ़ाए जाते ये पांच फल, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घर पर हरियाली तीज की पूजा कैसे करें? - फोटो : freepik
घर पर हरियाली तीज की पूजा कैसे करें?
  • यदि आप घर पर ही हरियाली तीज की पूजा करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप कुछ विशेष नियमों का पालन करके पूजा कर सकती हैं और व्रत का फल प्राप्त कर सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर हरियाली तीज व्रत की विधि।
  • तीज के दिन प्रातःकाल स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और पूजा स्थान पर दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें। 
 

Hariyali Amavasya 2025: कब है हरियाली अमावस्या? जानें शुभ मुहूर्त और स्नान दान का महत्व

विज्ञापन

3 of 5
घर पर हरियाली तीज की पूजा कैसे करें? - फोटो : adobe stock
  • यह व्रत निर्जला भी रखा जाता है। सुहागिन स्त्रियां इस दिन सोलह श्रृंगार करती हैं और विशेष रूप से हरे रंग की साड़ी और चूड़ियां पहनती हैं।
  • पूजा स्थल को स्वच्छ करके उस पर गोबर का लेप करें और गंगाजल से शुद्ध करें। फिर माता पार्वती की चौकी स्थापित करें।
  • पूजा के लिए शुद्ध मिट्टी या बालू से भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बनाई जाती है। यदि प्रतिमा बनाना संभव न हो, तो उनके चित्र या मूर्ति की स्थापना कर पूजा की जा सकती है।

4 of 5
पूजन विधि - फोटो : adobe stock
पूजन विधि
  • शिव-पार्वती का आवाहन करें।
  • शिवजी का अभिषेक गंगाजल और पंचामृत से करें।
  • माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें।
  • बेलपत्र, धतूरा, फल, फूल, चंदन, अक्षत, नैवेद्य और सुपारी से पूजन करें।
  • सभी पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद हरियाली तीज की व्रत कथा पढ़ें और शिव-पार्वती की आरती करें।

Shiv Ji Ki Puja: शिव जी की पूजा में भूलकर भी इस्तेमाल न करें ये चीजें, नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजन विधि - फोटो : adobe
पूजन समापन
  • अगले दिन मिट्टी या बालू की मूर्ति और पूजन सामग्री को नदी या किसी पवित्र जल स्रोत में विसर्जित कर दें।
  • हरियाली तीज का व्रत न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह दांपत्य जीवन में प्रेम, समर्पण और स्थायित्व को भी दर्शाता है।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें