फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज आज, जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और सुहागिनों के लिए इस पर्व का महत्व

Sat, 19 Aug 2023 10:30 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


 
विज्ञापन
1 of 7
कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व - फोटो : अमर उजाला
Hariyali Teej 2023 Shubh Muhurat : इस साल 19 अगस्त को हरियाली तीज है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाता है। इसे हरियाली तीज या श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिवजी की पूजा करने का विधान है। सुहागिन महिलाएं जहां अपने पति की दीर्घायु और संतान की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। वहीं कुंवारी लड़कियां सुयोग्य वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। हरियाली तीज पर हरे रंग का महत्व होने की वजह से महिलाएं इस दिन हरी साड़ी और कांच की हरी चूड़ियां जरूर पहनती हैं। ऐसे  में चलिए जानते हैं हरियाली तीज की पूजा विधि और महत्व...

Hariyali Amavasya 2023: हरियाली अमावस्या कब है? जानें सही तिथि, स्नान-दान का मुहूर्त और महत्व 
विज्ञापन

2 of 7
कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज 2023 कब है ?
हिंदू पंचांग के अनुसार सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 18 अगस्त को रात 08 बजकर 01 मिनट से हो रही है। अगले दिन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन होगा। उदया तिथि के अनुसार 19 अगस्त को हरियाली तीज मनाई जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व - फोटो : istock
हरियाली तीज पूज सामग्री
मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति, पूजा के लिए चौकी, पीला वस्त्र, कच्चा सूता, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत।

Raksha Bandhan 2023: इस साल 2 दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानिए भाई को राखी बांधने की सही तिथि और शुभ मुहूर्त 

4 of 7
कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व - फोटो : istock
साथ ही मां पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करने के लिए एक हरे रंग की साड़ी, चुनरी और सोलह श्रृंगार से जुड़े सुहाग के सामान में सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, माहौर, खोल, कुमकुम, कंघी, बिछुआ, मेहंदी, दर्पण और इत्र जैसी चीजों को जरूर रखें।
विज्ञापन

5 of 7
कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व - फोटो : istock
हरियाली तीज की पूजा विधि
हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद नए वस्त्र पहनें। इस सोलह श्रृंगार जरूर करें और पूरे दिन व्रत रहें।
विज्ञापन

6 of 7
कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व - फोटो : iStock
हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ ही गणेश जी की भी पूजा की जाती है। पूजा के लिए एक चौकी तैयार करें और उसपर पीले रंग का कपड़ा बिछा दें। फिर इस चौकी में भगवान की मूर्तियां स्थापित करें और भगवान को नए वस्त्र पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व - फोटो : Social media
पूजा सामग्री को भगवान की मूर्तियों में अर्पित करें। इसके बाद माता पार्वती को सोलह श्रृंगार से जुड़े सभी सामान, साड़ी और चुनरी अर्पित करें। पूजा के दौरान हरियाली तीज की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़ें। इसके बाद आरती करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें