फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर इस तरह तैयार करें पूजा की थाली, जानिए पूरी सामग्री लिस्ट

Fri, 18 Aug 2023 04:13 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें - फोटो : अमर उजाला
Hariyali Teej 2023 Puja Samagri List: इस साल हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त 2023 को है। हर साल यह व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इसे हरियाली तीज या श्रावणी तीज भी कहा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूरे सोलह श्रृंगार कर शिव-गौरी की पूजा करती हैं। मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। हरियाली तीज की पूजा के लिए सोलह श्रृंगार का बहुत ज्यादा महत्व होता है। साथ ही इस दिन कुछ पूजा सामग्रियों का होना अति आवश्यक होता है। हरियाली तीज आने ही वाली है। ऐसे में पहले से ही आप पूजा सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। आइए जानते हैं हरियाली तीज की पूजा थाली कैसे सजाएं और किन सामग्रियों को शामिल करें...

Hariyali Teej 2023: सबसे पहले किसने रखा था हरियाली तीज का व्रत? जानें क्यों मनाया जाता है यह पर्व 
विज्ञापन

2 of 6
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें - फोटो : iStock
हरियाली तीज की पूजा सामग्री
हरियाली तीज की पूजा के लिए सबसे पहले मां पार्वती और शिवजी की मूर्ति रखें। साथ ही एक चौकी भी तैयार करें। वहीं पूजा सामग्री के लिए आप पीला वस्त्र, कच्चा सूत, नए वस्त्र, केला के पत्ते, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, जनेऊ, जटा नारियल, सुपारी, कलश, अक्षत या चावल, दूर्वा घास, घी, कपूर, अबीर-गुलाल, श्रीफल, चंदन, गाय का दूध, गंगाजल, दही, मिश्री, शहद, पंचामृत रखें।
विज्ञापन

3 of 6
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें - फोटो : istock
मां पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें
हरियाली तीज के दिन खुद श्रृंगार करें। साथ ही मां पार्वती को भी सुहाग की सामग्री चढ़ाएं। मां पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करने के लिए एक हरे रंग की साड़ी, चुनरी और सोलह श्रृंगार से जुड़े सुहाग के सामान में सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, माहौर, खोल, कुमकुम, कंघी, बिछुआ, मेहंदी, दर्पण और इत्र जैसी चीजों को जरूर रखें।

4 of 6
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें - फोटो : istock
हरियाली तीज 2023 की पूजा विधि
हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद नए वस्त्र पहनें। इस दिन सोलह श्रृंगार जरूर करें और पूरे दिन निर्जला व्रत रहें।

Hariyali Teej 2023: कब है हरियाली तीज? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और इस पर्व का महत्व 
विज्ञापन

5 of 6
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें - फोटो : iStock
हरियाली तीज के दिन शिव जी और मां पार्वती के साथ गणेश जी की भी पूजा की जाती है। इस दिन पूजा के लिए एक चौकी तैयार करें और उस पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर इस चौकी में भगवान की मूर्ति स्थापित करें और उन्हें नए वस्त्र पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें - फोटो : istock
फिर पूजा शुरू करें। सबसे पहले सभी सामग्री भगवान को अर्पित करें। इसके बाद माता पार्वती को सोलह श्रृंगार से जुड़े सभी सामान, साड़ी और चुनरी अर्पित करें। हरियाली तीज की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़ें। इसके बाद आरती करें और अखंड सौभाग्य की कामना करें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें