Hariyali Teej 2023: सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुखी दांपत्य जीवन, प्रेम और सुख-समृद्धि की कामना के लिए हर साल हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने मे पड़ने वाली हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का दोबारा से मिलन हुआ था। इसी के चलते हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन सुहागिन महिलाएं तीज का व्रत रखती हैं। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करते हुए विधि-विधान से व्रत का पालन करते हुए पूजा-पाठ करती हैं। आइए जानते हैं इस साल हरियाली तीज कब मनाई जाएगी, इसका क्या महत्व है और पूजा शुभ मुहूर्त।