हरियाली अमावस्या में करें इन पौधों का वृक्षारोपण
- फोटो : Social media
अपनी राशि के अनुसार लगाएं ये पौधे
वैसे तो पौधे कभी भी लगाए जा सकते हैं लेकिन हरियाली अमावस्या का अपना ही महत्व है। इसलिए कहा जाता है कि अगर कोई इस दिन अपनी राशि के अनुसार पौधे लगाए तो उसके सारे दु:ख-दर्द दूर हो जाते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है। मानव कल्याण का पुण्य फल भी प्राप्त होता है। इसलिए भी यह दिन विशेष माना गया है। बता दें कि भारतीय संस्कृति में पुरातन काल से ही इस दिन पौधे रोपे जाने की परंपरा चली आ रही है। ग्रह और व्यक्ति की राशियों के बीच गहरा संबंध होता है। इसलिए हरियाली अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार पौधे रोपने से व्यक्ति की परेशानियां दूर हो जाती हैं। तो अगर आप भी पौधे लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो अपनी राशि के अनुसार पौधे लगाएं। इसमें मेष राशि वाले जातक आंवला, वृष राशि के जातक जामुन, मिथुन राशि के जातक चंपा, कर्क राशि के जातक पीपल सिंह राशि के जातक वट वृक्ष और अशोक, कन्या राशि के जातक जूही और बेलपत्र, तुला राशि के जातक अर्जुन और नागकेसर, वृश्चिक राशि के जातक नीम, धनु राशि के जातक अर्कवृक्ष, मकर राशि के जातक नारियल, कुंभ राशि के जातक आम और कदंब वहीं मीन राशि वाले जातक बेर का पौधा लगाएं।