सावन की सबसे शुभ अमावस्या
- फोटो : Amar Ujala
हरियाली अमावस्या कब है?
पंचांग के अनुसार सावन मास की अमावस्या तिथि की शुरुआत 11 अगस्त 2026, मंगलवार को रात 1 बजकर 54 मिनट पर होगी। यह तिथि 12 अगस्त 2026, बुधवार को रात 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या का व्रत, पितृकर्म और पूजा-पाठ करना शास्त्र सम्मत माना गया है। इस दिन सुबह स्नान के बाद दोपहर में पितरों का तर्पण और पूजा करने की परंपरा है।