फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Vasant Panchami 2021: इन पावन तस्वीरों में करें ज्ञान की देवी मां सरस्वती के दर्शन, कैलेंडर से दें बसंत पंचमी की शुभकामनाएं

Tue, 16 Feb 2021 06:25 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
वसंत पंचमी 2021: वसंत पंचमी को सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है।  - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021 Wishes, Quotes, Images, Whatsapp Status, Messages in Hindi: बसंत पंचमी का त्योहार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन से ही वसंत ऋतु की शुरूआत होती है। इस दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना की जाती है। इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहन कर सरस्वती मां की पूजा का विधान है। वसंत पंचमी को सभी शुभ कार्यों के लिए अत्यंत शुभ मुहूर्त माना गया है। 
विज्ञापन

2 of 10
Vasant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: बसंत पंचमी के दिन ही माँ सरस्वती का भी प्रादुर्भाव हुआ है। अतः इस दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है। सृष्टि में जड़ता तोड़कर चेतनता प्रदान करने वाली माँ सरस्वती का जो कोई भी इस दिन पूजन करता है, वह विद्या व ज्ञान प्राप्त करता है।
विज्ञापन

3 of 10
Vasant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: बसंत ऋतु को मधुमास भी कहा जाता है इसके आरम्भ होने के साथ सर्दी का समापन शुरू हो जाता है। इस मौसम में संसार के लगभग सभी वृक्ष पुरानी पत्तियों को त्यागकर नई पत्तियों व पुष्पों को जन्म देते हैं।

4 of 10
Vasant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: वसन्त पंचमी हिन्दी साहित्य की अमर विभूति महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' का जन्मदिवस (28.02.1899) भी है।
विज्ञापन

5 of 10
Vasant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: वसंत पंचमी का दिन हमें पृथ्वीराज चौहान की भी याद दिलाता है। उन्होंने विदेशी हमलावर मोहम्मद ग़ोरी को 16 बार पराजित किया और उदारता दिखाते हुए हर बार जीवित छोड़ दिया।
विज्ञापन

6 of 10
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: पंजाब में ग्रामीणों को सरसों के पीले खेतों में झूमते तथा पीले रंग की पतंगों को उड़ाते देखा जा सकता है। पश्चिम बंगाल में ढाक की थापों के बीच सरस्वती माता की पूजा की जाती है तो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में प्रसिद्ध सिख धार्मिक स्थल गुरु−का−लाहौर में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन ही सिख गुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था।
विज्ञापन

7 of 10
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: वसंत पंचमी के दिन कोई भी नया काम प्रारम्भ करना भी शुभ माना जाता है। जिन व्यक्तियों को गृह प्रवेश के लिए कोई मुहूर्त ना मिल रहा हो वह इस दिन गृह प्रवेश कर सकते हैं या फिर कोई व्यक्ति अपने नए व्यवसाय को आरम्भ करने के लिए शुभ मुहूर्त को तलाश रहा हो तो वह वसंत पंचमी के दिन अपना नया व्यवसाय आरम्भ कर सकता है।

8 of 10
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: पीला रंग इस बात का द्योतक है कि फसलें पकने वाली हैं इसके अलावा पीला रंग समृद्धि का सूचक भी कहा गया है।

9 of 10
Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: ऋतु चक्र के अनुसार शिशिर ऋतु के बाद चैत्र और वैशाख दोनों ही महीने वसंत ऋतु के माने गए हैं। इस महीने को ‘ऋतुराज’नाम से, तो कहीं ‘मधुमास’से भी संबोधित किया जाता रहा है।
विज्ञापन

10 of 10
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Vasant Panchami (वसंत पंचमी) 2021: बिना माँ सरस्वती के कृपा के लक्ष्मी आप के पास कभी भी स्थिर भाव में नहीं रह सकती है , इसके लिए आप सफ़ेद चन्दन के दो लकड़ी लीजिए और विधि पूर्वक पूजा कीजिए और "ॐ ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः " का 108 बार जाप करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें