फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना शुरू, अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें मुबारकबाद

Thu, 19 Feb 2026 06:01 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Ramadan 2026: खुशियों से भरा रमजान का पाक महीना प्रारंभ हो गया है। ऐसे में आप दोस्तों और रिश्तेदारों को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
Happy Ramadan 2026 - फोटो : अमर उजाला
Happy Ramadan 2026: इस साल 18 फरवरी 2026 से रमजान का पाक माह प्रारंभ हो गया है। यह इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है, जिसे बरकत, सब्र, त्याग और इबादत का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान रोजेदार रोजे भी रखते हैं, जिसमें वह सूर्योदय से पहले सहरी करते हैं और फिर पूरे दिन बिना कुछ खाए-पीए अल्लाह की इबादत में समय बिताते हैं। इसके बाद शाम को अजान के साथ इफ्तार किया जाता है। यह समय सभी के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह अवधि बुराइयों से दूर और नेक रास्ते पर चलने की प्रेरणा देती हैं। वहीं रमजान प्रारंभ होने की खुशी में सभी लोग अपने करीबियों और रिश्तेदारों को रमजान की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में आप भी इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को रमजान की मुबारकबाद दे सकते हैं।

Ramadan: देश में दिखा रमजान का चांद, कल से पहला रोजा, जानें इस पाक महीने में क्या करें और क्या न करें
विज्ञापन

2 of 8
Happy Ramadan 2026 - फोटो : अमर उजाला
रोजे की रहमत,
दुआओं की बरकत,
इबादत से रोशन हो आपका जहान,
रहमत से महक उठे आपका अरमान।
मुबारक हो आपको रमजान
 

Ramadan 2026: सऊदी अरब में नजर आया चांद, जानें भारत में पहले रोजे की सहरी और इफ्तार का समय

विज्ञापन

3 of 8
Happy Ramadan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी
खुशियों से भरी रहे आपको यह जिंदगी
गम का साया कभी आप पर न आए
दुआ है यह हमारी आप सदा यूं ही मुस्कुराएं
रमजान मुबारक
 

Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू होगी चैत्र नवरात्रि, जानिए मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की तिथियां

4 of 8
Happy Ramadan 2026 - फोटो : अमर उजाला
ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना
खुशी का दिन और हंसी की हर शाम कहना
जब वो देखे बाहर आकर तो उनको मेरी तरफ से
मुबारक हो रमजान कहना
विज्ञापन

5 of 8
Happy Ramadan 2026 - फोटो : अमर उजाला
खुशियां नसीब हो जन्नत नसीब हो
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो
रमजान मुबारक
विज्ञापन

6 of 8
Happy Ramadan 2026 - फोटो : अमर उजाला
आसमान में चमका जब रमजान का चांद,
दुआ है खुशियों से जगमगाए आपका जहान।
रमजान मुबारक
विज्ञापन

7 of 8
Happy Ramadan 2026 - फोटो : अमर उजाला
चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा
इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा
हर नमाज हो कबूल तुम्हारी
बस यही दुआ है खुदा से हमारी
आप सभी को रमजान मुबारक
विज्ञापन

8 of 8
रमजान मुबारकबाद - फोटो : Amar Ujala

रमजान मुबारक
आपके लिए भरपूर हो।
रमजान का ये महीना
बरकतों का नूर हो,
रहमतों की बारिश हो,

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें