शारदीय नवरात्रि का त्योहार 17 अक्तूबर से आरंभ होकर 25 अक्तूबर तक नवमी तिथि पर समाप्त होगा। आश्विन प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना और माता के पहले स्वरूप देवी शैलपुत्री की आराधना के साथ नवरात्रि आरंभ हो जाएगा। नवरात्रि पर घर-घर पर देवी की उपासना, मंत्रोचार, हवन और आरती से मां प्रसन्न किया जाएगा। नवरात्रि पर माता के भक्त नौ दिनों तक उपवास रखकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि पर माता जल्दी अपने भक्तों पर प्रसन्न हो जाती हैं। नवरात्रि पर देवी मां अपने सच्चे भक्तों पर विशेष कृपा रखती हैं। ऐसे में नवरात्रि पर देवी मां जिन भक्तों पर प्रसन्न होती हैं उन्हें कुछ खास तरह के संकेत प्राप्त होते हैं।