फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Holi Wishes 2024: इन खूबसूरत वॉलपेपर के जरिए अपनों को कहें हैप्पी होली, भेजें ये प्यार भरे संदेश

Mon, 25 Mar 2024 07:03 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
Happy Holi Wishes in Hindi: होली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व पूरे भारत में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली वाले दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर त्योहार का जश्न मनाते हैं। घरों में गुझिया और पकवान बनाए जाते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामना देते हैं। रंगों का ये पावन पर्व इस साल 25 मार्च 2024 को है। इस दिन लोग अपनों को सबसे पहले और सबसे अलग अंदाज में शुभकामना संदेश देना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए होली की कुछ बेहतरीन शुभकामना संदेश शायरी के रूप में लेकर आए हैं, जिसे भेजकर आप भी अपने प्रियजनों और दोस्तों का दिल जीत सकते हैं। साथ ही इससे रंगों के उत्सव में और भी ज्यादा उमंग और उत्साह भर जाएगा। यहां पर होली के शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं, जहां से डाउनलोड करके आप सबको बधाईयां दे सकते हैं...  
विज्ञापन

2 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
रंगों की बहार
पिचकारी की धार
गुलाल की बौछार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

Happy Holi 2024
विज्ञापन

3 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
यह रंग ना जाने कोई जात ना कोई बोली
मुबारक हो आपको रंगों भारी होली

होली की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
रंगों का ये त्योहार खुशियों की बहार लाए
मीठी-मीठी गुझिया जिंदगी में मिठास लाए
होली का ये रंगीन पर्व सबके लिए उल्लास लाए

Happy Holi 2024
विज्ञापन

5 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
सूरज की किरणें
खुशियों की बहार
जिंदगी में मिले सबका प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार  

होली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
गुझिया की तरह हमेशा मीठी रहे आपकी बोली
खुशियों से भरी रहे आपकी झोली
आपको और आपके परिवार को हमारी तरफ से

हैप्पी होली 
विज्ञापन

7 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
आ गया है रंगों का त्योहार
गुलाल लेकर हो जाओ तैयार
पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार
मुबारक हो आपको होली का त्योहार

Happy Holi 2024

8 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
खुशियों से भरा आपका संसार हो
जिंदगी में हमेशा प्यार और बहार हो
आपके संसार में हर रंगों की भरमार हो
मुबारक आपको होली का त्योहार हो

Happy Holi 2024

9 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
हर खुशी आपके पास रहे
हर खुशी आपके साथ रहे
रंग भरे इस त्योहार की तरह
ज़िंदगी भी आपकी रंगीन रहे

Happy Holi 2024
विज्ञापन

10 of 10
Happy Holi Wishes 2024: होली की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala
रंगों की वर्षा
गुलाल की बौछार
गुझिया की मिठास
अपनों का प्यार
मुबारक हो होली का त्योहार

Happy Holi 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें