फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Guru Purnima 2024: गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, पाएं सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Sun, 21 Jul 2024 06:22 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Guru Purnima 2024 Wishes: आज यानी 21 जुलाई, 2024 को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन सभी गुरुओं की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में गुरु के स्थान को सबसे उच्च माना गया है।
विज्ञापन
1 of 7
Guru Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
गुरु आपके उपकार का,
कैसे चुकाऊ मैं मोल
लाख कीमती धन भला..
गुरु हैं मेरा अनमोल
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

Guru Purnima 2024 Wishes: आज, 21 जुलाई, 2024 को गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस दिन सभी गुरुओं की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में गुरु के स्थान को सबसे ऊंचा माना गया है। गुरु हमें जीवन के सत्य-असत्य से परिचित कराते हैं। साथ ही सफलता के शिखर तक पहुंचने की राह भी दिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य से जुड़े आदि कार्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं। बता दें महर्षि वेद व्यास जी को संसार का पहला गुरु माना गया है। उन्होंने वेदों और पुराणों समेत कई ग्रंथों की रचना भी की थी। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के खास अवसर पर आप अपने प्रिय गुरुजनों को इन खास संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दे सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Guru Purnima 2024 - फोटो : अमर उजाला
अक्षर-अक्षर हमें सिखाते शब्द-शब्द का अर्थ बताते,
कभी प्यार से कभी डांट से, जीवन जीना हमें सिखाते।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
Guru Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मां-बाप की मूरत है गुरु
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु
आओ इस गुरु पूर्णिमा पर करें अपने गुरु को प्रणाम।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
Guru Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
करता करे ना कर सके
गुरु करे सब होय
सात द्वीप नौ खंड में
गुरु से बड़ा ना कोय
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
Guru Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
माता-पिता ने जन्म दिया पर
गुरु ने जीने की कला सिखाई
ज्ञान चरित्र और संस्कार की
हमने शिक्षा पाई।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
Guru Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय,
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामना
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Guru Purnima 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं,
ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन है।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें