Happy Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की लीलाओं की स्मृति में कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को मनाई जाती है। इस दिन गोबर से पर्वत बनाकर पूजा और 56 भोग अर्पित किए जाते हैं, साथ ही परिजन और दोस्तों को शुभकामनाएं भेजी जाती हैं।
विज्ञापन
1 of 10
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना
- फोटो : amar ujala
Happy Govardhan Puja 2025 Wishes: गोवर्धन पूजा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत उठाने की दिव्य लीलाओं की स्मृति में मनाया जाता है। मान्यता है कि जब इंद्रदेव ने गोकुलवासियों पर प्रकोपस्वरूप भारी वर्षा की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाकर सभी को उसकी छांव में सुरक्षित किया। इसी उपलक्ष्य में हर साल कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होता है। इस बार गोवर्धन पूजा आज यानी 22 अक्तूबर को मनाई जाएगी । Govardhan Puja 2025 Samagri List: इन चीज़ों के बिना अधूरी है गोवर्धन पूजा, यहां जानें सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट
इस दिन घरों के आंगन में गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाकर उसकी पूजा की जाती है। साथ ही भगवान को अन्नकूट और 56 भोग का विशेष प्रसाद अर्पित किया जाता है। श्रद्धालु परिक्रमा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस पावन अवसर पर आप भी अपने परिजनों, दोस्तों और शुभचिंतकों को भेजें शुभकामनाएं। नीचे पढ़ें लेटेस्ट गोवर्धन पूजा विशेज, कोट्स और संदेश, जिन्हें आप सोशल मीडिया या मैसेज के जरिए साझा कर सकते हैं। Govardhan Puja 2025: गोवर्धन पूजा पर कैसे करें श्रीकृष्ण को प्रसन्न? जानें 56 भोग और पूजन विधि
विज्ञापन
2 of 10
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना
- फोटो : amar ujala
गोवर्धन पर्वत सा विशाल बने हृदय,
सबकी मदद को उठें आपके हाथ।
मिलता रहे इस काम में
आपको गोपाल का आशीर्वाद।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 10
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना
- फोटो : amar ujala
इस गोवर्धन यही है कामना…
अन्न-धन की न रहे कोई कमी,
घर-आंगन में बरसें खुशियां,
कान्हा की कृपा से बनता जाए हर काम।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
4 of 10
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना
- फोटो : amar ujala
कान्हा की बांसुरी की प्रेममय धुन सा,
मधुर संगीत जीवन में घुल जाए।
इस गोवर्धन पूजा आप गिरिराज से,
खुशियों का आशीर्वाद पाएं।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 10
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना
- फोटो : amar ujala
कान्हा की भक्ति और शक्ति से जीवन में आए तरक्की।
बांसुरी की मीठी धुन सी खुशहाल हो जाए जिंदगी।।
गिरिराज गोवर्धन की कृपा से घर में बनी रहे सुख-समृद्धि।।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 10
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना
- फोटो : amar ujala
गोवर्धन पूजा के साथ खुशियों का घर में बसेरा हो जाए।
आप जो मांगें उससे कई गुना ज्यादा आपको मिल जाए।।
भगवान कृष्ण और गिरिराज की कृपा से हर दिन गोवर्धन जैसा शुभ हो जाए।।
अन्नकूट की शुभकामाएं
विज्ञापन
7 of 10
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना
- फोटो : amar ujala
कन्हैया की लीलाओं जैसा हर दिन हो जीवन में चमत्कार।
कान्हा लगा दे आपकी नैया पार, कोई दुख न रहे जीवन में,
कृष्ण की माया से हर दिन बन जाए त्योहार।।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
8 of 10
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना
- फोटो : amar ujala
घमंड तोड़ इंद्र का
प्रकृति का महत्व समझाया
ऊंगली पर उठाकर पहाड़
वो ही रक्षक कहलाया
ऐसे बाल गोपाल लीलाधर को शत-शत प्रणाम।
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं
9 of 10
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामना
- फोटो : amar ujala
बंसी की धुन पर सबके दुख वो हरता है
आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं