फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ganesh Chaturthi 2022: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Wed, 31 Aug 2022 07:02 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes: शास्त्रों के अनुसार, गणेश जी का नाम किसी भी कार्य के लिए पहले पूज्य है। वह गणों के अधिपति है और 'प्रथमपूज्य' भी हैं। गणों के अधिपति होने के कारण ही उन्हे गणपति कहा जाता है। भगवान गणेश के अनेक नाम हैं। जैसे गजानन, गणपती, गणेश, विघ्नहर्ता आदि। हिंदू पंचांग के अनुसार भादपद्र माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश का जन्म हुआ था और इसी के कारण गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार यह त्योहार 31 अगस्त को मनाया जा रहा है।  घरों और पूजा पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाती है। जहां पर 10 दिनों तक भजन, कीर्तन,आरती और मंत्रोचारण कर गणपति का आशीर्वाद लिया जाता है। भगवान गणेश को विध्नहर्ता और रिद्धि-सिद्धि प्रदान करने वाले देवता कहा जाता है। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आप अपने  प्रियजनों और मित्रों को भगवान गणेश की इन खूबसूरत तस्वीरों और मैसेज के माध्यम से बधाई संदेश भेज सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप हर दम।
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में न आए कोई गम!
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

3 of 7
Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
वक्रतुण्ड महाकाय सुर्यकोटि समप्रभ,
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!

4 of 7
Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
नए कार्य की शुरूआत अच्छी हो,
हर मनोकामना सच्ची हो,
गणेश जी का मन में वास रहे,
इस गणेश चतुर्थी आप अपनों के पास रहे
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 7
Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
रिद्धि-सिद्धि के तुम हो दाता
दीन दुखियों के भाग्य विधाता
तुझमें ज्ञान-सागर अपार
प्रभु कर दे मेरी नैया पार
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 7
Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
गणेश चतुर्थी के पावन पर्व में,
विघ्नहर्ता को आओ सब करें नमन,
हर कोई हो स्नेह से बंधा,
मन की भक्ति कर दें अर्पण।
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Happy Ganesh Chaturthi 2022 Wishes - फोटो : अमर उजाला
कर दो हमारे जीवन से,
दुख दर्दों का नाश।
चिंतामण कर दो कृपा,
पूर्ण कर दो सब काज,
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें