फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024: जगत की पालनहार मां अंबे..हम सबका उद्धार करें जगदंबे, अष्टमी-नवमी पर अपनों को दें शुभकामनाएं

Fri, 11 Oct 2024 07:39 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Ashtami & Navami Wishes 2024: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर होता है। भारत में नवरात्रि के त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है, जो 9 दिनों तक चलता है। इस दौरान पंड़ालों में देवी दुर्गा की मूर्ति को स्थापित कर विधि विधान से उनकी पूजा की जाती हैं। साथ ही गरबा, डांडिया व जागरण जैसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

इस वर्ष 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, और अब ये पर्व समाप्ति की ओर है। आज नवरात्रि का नौवां दिन है। आज ही अष्टमी और महानवमी मनाई जा रही है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में 10 अक्तूबर को सप्तमी-अष्टमी एक ही दिन थी। परंतु शास्त्रों के अनुसार जब भी सप्तमी-अष्टमी एक दिन होती है, तो दुर्गा अष्टमी का उपवास नहीं रखना चाहिए। इसलिए 11 अक्तूबर 2024 को अष्टमी-नवमी साथ में मनाई जा रही है। ऐसे में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के माध्यम से अष्टमी-नवमी की शुभमकानएं दें सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
भक्ति का भंडार हो तुम
शक्ति का संसार हो तुम
नमन है मां तेरे चरणों में
मेरी मुक्ति का दरबार हो तुम
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
पग-पग में फूल खिले, खुशी आप सबको इतनी मिले।
कभी न हो दुखों का सामना, यही है इस नवरात्रि शुभकामना।
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 8
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
नव शक्ति, नव चेतना, नव उत्थान,
नव भक्ति, नव आराधना, नव कल्याण,
नव ज्योत्सना, नव कल्पना, नव निर्माण !
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
है चारों और माता के चर्चे हजार
आओ सब मिलकर चलें दरबार
कृपा मां की हम पर होने लगी
जंगमग ज्योति मां तेरी जगने लगी
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
जन्म-जन्म हाथ सर पर आपका रहे
जीवन में मेरे सदा सुख की धारा बहे
सुहाना प्यारा पर्व माँ का आया है
हमारे लिए हजारों खुशियां लाया है
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
सजा दो ये दरबार
मेरी माता आने वाली है,
प्रेम की ज्योति जलाकर
दुख-दर्द मिटाने वाली है।
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
नव शक्ति
नव चेतना
नव उत्थान
नव भक्ति
नव आराधना
नव कल्याण
नव ज्योत्सना
नव कल्पना
नव निर्माण
नवमी के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना
अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें