Happy Durga Ashtami 2024 Wishes: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से लेकर नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि रहती हैं। इस साल 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, जिसका समापन 11 अक्तूबर 2024 को होगा। वहीं आज शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन है, जिसे 'महाष्टमी' कहा जाता है। इस दिन माता महागौरी की विशेष पूजा की जाती है। वह भगवान शिव की अर्धांगिनी है। उनकी आराधना से शिव जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के आठवें दिन माता महागौरी की पूजा और कन्या पूजन करने से साधक को अक्षय पुण्यों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही उसके पूर्व संचित पाप भी नष्ट हो जाते हैं। आज 'महाष्टमी' के शुभ दिन पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का अष्टमी की शुभकामनाएं दें सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार
सुख संपत्ति मिले आपको अपार
मेरी ओर से अष्टमी की शुभकामनाएं करें स्वीकार
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 7
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
मैंने शरण जो मां की पाई
मेरी चिंता मां ने मिटाई
नाचूं गाऊं बजाऊं मैं ताली
मेरे घर में है हर दिन दिवाली
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
4 of 7
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
माता तेरे चरणों में, भेंट हम चढ़ाते हैं,
कभी नारियल तो, कभी फूल चढ़ाते हैं,
और झोलियां भर-भर के, तेरे दर से लाते हैं।
आपको और आपके पूरे परिवार को
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 7
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मैं पुलकित हुआ संसार
गरबे की मस्ती खुशियों का भंडार
मुबारक हो आपको दुर्गा अष्टमी का त्योहार
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 7
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
- फोटो : अमर उजाला
सारा जहां है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं