फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Diwali 2024: दिवाली के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दें शुभकामनाएं

Thu, 31 Oct 2024 06:14 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Diwali 2024 Wishes: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस बार 31 अक्तूबर 2024 को दिवाली मनाई जा रही है। 
विज्ञापन
1 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Happy Diwali 2024 Wishes: हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस बार 31 अक्तूबर 2024 को दिवाली मनाई जा रही है। हालांकि कुछ जगहों पर 01 नवंबर 2024 को भी दिवाली मनाई जाएगी। मान्यताओं के अनुसार भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर दिवाली मनाई जाती है। धार्मिक ग्रंथों में इस दिन को बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घर के कोने-कोने को दीपों की रोशनी से रोशन कर चारों ओर उजाला किया जाता है। 

दिवाली के दिन प्रदोष काल में धन की देवी माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी घरों में भ्रमण करती हैं, जिससे परिवार में खुशियों का वास बना रहता है। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली का पर्व बेहद शुभ संयोगों से भरा है। इस दिन चित्रा नक्षत्र और विष्कुम्भ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के माध्यम से शुभकामनाएं दे सकते हैं।    
विज्ञापन

2 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
दीपावली का यह पावन त्योहार,
आपके जीवन में खुशियां लाए अपार,
लक्ष्मी विराजमान हों आपके द्वार,
शुभकामनाएं आप हमारी करें स्वीकार
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
जगमग-जगमग आई दिवाली
खुशियां ढेरों लाई दिवाली
घर आंगन में खुशियां महके
प्यार, स्नेह की रंगोली छाई
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
इस दीपावली आपके जीवन में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश सुख-शांति और समृद्धि लाएं
जीवन दीप सार रौनक हो, प्यार, स्नेह और आनंद का उजियारा फैले
आपको और आपके प्रिजयन को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
हरदम खुशियां हो साथ,
कभी दामन ना हो खाली,
हम सभी की तरफ से,
आपको हैप्पी दिवाली
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

8 of 8
Happy Diwali 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
श्री राम जी आपके संसार में सुख की बरसात करें,
और दुखों का नाश करें
प्रेम की फुलझड़ी से आपका घर आंगन रौशन हो
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें