Happy Chhoti Diwali Wishes: छोटी दिवाली के पावन अवसर पर हम आपके लिए कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। इन संदेशों के जरिए आप भी अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Chhoti Diwali Images Quotes and Wishes in Hindi: कार्तिक मास की चतुर्दशी तिथि को छोटी दिवाली मनाई जाती है, इसे नरक चतुर्दशी के नाम से भी जाना जाता है। पांच दिवसीय पर्व का यह दूसरा दिन होता है और इस दिन को बहुत खास माना जाता है। छोटी दिवाली से कई धार्मिक कथाएं जुड़ी हुई हैं, इसलिए इस दिन को नरक चतुर्दशी, रूप चौदस आदि नामों से भी जाना जाता है। इस दिन यम के निमित्त दीपदान की परंपरा है। साथ ही इस दिन लोग शरीर पर तेल व उबटन लगाकर स्नान करते हैं। छोटी दिवाली से ही हर तरफ दिवाली की धूम दिखाई देने लगती है। लोग एक दूसरे को दिवाली की बधाइयां और उपहार देते हैं। इस बार छोटी दिवाली 30 अक्तूबर को मनाई जा रही है। हम भी आपके लिए छोटी दिवाली के पावन अवसर पर कुछ खास शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। इन संदेशों के जरिए आप भी अपने प्रियजनों और रिश्तेदारों को छोटी दिवाली की शुभकामनाएं दे सकते हैं।