Happy Dev Diwali 2022 Wishes Quotes Images Whatsapp Status Facebook Status in Hindi: हर वर्ष कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का पर्व मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन स्वयं देवताओं ने काशी में आकार दिवाली मनाई थी, इसीलिए ऐसा माना जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन हमेशा देवता पृथ्वी पर आकर दिवाली मनाते हैं। इस दिन दीपदान करने का भी विशेष महत्व माना जाता है। वैसे तो इस बार कार्तिक पूर्णिमा 8 नवंबर को पड़ रही है लेकिन पूर्णिमा के साथ इस बार चंद्र ग्रहण भी है। इसीलिए कुछ लोग देव दिवाली 7 नवंबर को भी मना रहे हैं। देव दीपावली के पावन पर्व पर बनारस के गंगा घाट नजारा भाव विभोर कर देने वाला होता है। इस दिन सभी को अपने घरों दीप जलाने चाहिए। देव दिवाली के पावन अवसर पर आप सभी इन शुभकामना संदेश के जरिए बधाइयां दे सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
कितना अद्भुत कितना पावन है ये त्योहार
स्वयं देवता दीप जलाकर मनाते हैं दिवाली का त्योहार
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
3 of 8
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
दीपों का ये पावन त्यौहार,
आपके लिए लाए खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार,
हमारी शुभकामनाएं करें स्वीकार
शुभ देव दिवाली!
4 of 8
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
गंगा आरती,घाटों पर शंखनाद
शिव के मंत्रों का उद्घोष,
कितना अद्भुत और प्रफुल्लित करने वाला है ये वातावरण
आइए मिलकर आराधना करें और मनाएं देव दिवाली!
विज्ञापन
5 of 8
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
काशी नगरी ऐसी है पावन प्यारी
जहां स्वयं देवता मनाते हैं दिवाली
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
6 of 8
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
देव जहां मनाते हैं दिवाली
गंगा घाटों पर जगमगाती हैं वहीं दियाली
देवों की दिवाली की छटा है निराली
आप सब भी मनाओ देव दिवाली
देव दिवाली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
7 of 8
देव दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
सुख और समृद्धि आपके आंगन में झिलमिलाए,
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाए,
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं,
देव दीपावली पर्व की आपको शुभकामनाएं!