Happy Chhath Puja 2026 Wishes: छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया जाता है। इस दिन छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान के खुशहाल जीवन की कामना की जाती है। इस खास मौके पर अपनों को भेजें छठ के खूबसूरत शुभकामना संदेश।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Happy Chhath Puja 2026 Wishes: आज छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन है, जिसे उषा अर्घ्य के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन अवसर पर व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण करती हैं। मान्यता है कि इस दिन छठी मैया और सूर्यदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और संतान को सुखी एवं खुशहाल जीवन का आशीर्वाद मिलता है। छठ के इस खास मौके पर लोग अपने प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजकर पर्व की खुशियां भी बांटते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं छठ महापर्व के कुछ खूबसूरत शुभकामना संदेश, जिन्हें आप अपने दोस्तों को भेज सकते हैं।
उगते सूरज की नई किरण, आपके जीवन में लाए खुशियों का आंगन.
छठी मैया की कृपा हमेशा बनी रहे
विज्ञापन
5 of 9
Happy Chhath Puja 2026 Wishes
- फोटो : AI
छठ का पर्व लाए खुशियां हजार,
हर इच्छा हो आपकी साकार।
शुभ छठ पूजा
विज्ञापन
6 of 9
Happy Chhath Puja 2026 Wishes
- फोटो : AI
छठ मइया के चरणों में, भक्ति का दीप जलाएं,
मन में विश्वास रख, हर दुख-दर्द भुलाएं।
शुभ छठ पर्व
विज्ञापन
7 of 9
Happy Chhath Puja 2026 Wishes
- फोटो : Amar Ujala
हर ओर बिखरी है छठ के पावन पर्व की छटा निराली
छठ का ये महापर्व लाता है जीवन में खुशहाली
आपके जीवन में भी आएं खुशियां अपार
मुबारक हो आपको छठ का ये पावन त्योहार।
छठ पूजा की मंगलकामनाएं
8 of 9
Happy Chhath Puja 2026 Wishes
- फोटो : Amar Ujala
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो छठ का त्योहार।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।