फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023 Wishes: वसंत पंचमी पर अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं, भेजें ये खास संदेश

Thu, 26 Jan 2023 12:20 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Basant Panchami 2023 Wishes Quotes Images: आज पूरे देश में वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह पावन पर्व मां सरस्वती को समर्पित है। माता सरस्वती को बुद्धि और विद्या की देवी माना जाता है। वसंत पंचमी का पर्व बसंत ऋतु में पड़ता है। इस ऋतु में मौसम काफी सुहावना हो जाता है। इस दौरान न तो ज्यादा ही गर्मी होती है और न ही ज्यादा ठंड होती है और यही वजह है कि वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इसी दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती हाथों में पुस्तक, वीणा और माला लिए श्वेत कमल पर विराजमान हो कर प्रकट हुई थीं। इसलिए इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है।  लोग सोशल मीडिया पर एक दूसरे को मां सरस्वती के आकर्षक फोटो, श्लोक और संदेशों के जरिए सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए वसंत पंचमी के आकर्षक वॉलपेपर्स लेकर आए हैं, जिसके जरिए आप शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
आप को मुबारक हो वसंत पंचमी का त्यौहार!
विज्ञापन

3 of 9
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
तू स्वर की दाता है,
तू ही वर्णों की ज्ञाता।
तुझमें ही नवाते शीष,
हे शारदा मैया, दे अपना आशीष।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामना!

4 of 9
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
पीले पीले सरसों के फूल, पीली उड़े पतंग,
रंग बरसे पीला और छाये सरसों सी उमंग।
आपके जीवन में रहे सदा वसंत के रंग।
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

5 of 9
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
साहस शील हृदय में भर दे, जीवन त्याग से भर दे,
संयम सत्य स्नेह का वर दे, मां सरस्वती आपके जीवन में उल्लास भर दे।
वसंत  पंचमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

6 of 9
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सरस्वती पूजा का ये प्यारा त्योहार, जीवन में लाएगा खुशियां अपार,
सरस्वती विराजे आपके द्वार, शुभकामना हमारी करें स्वीकार।
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन

7 of 9
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
या देवी सर्वभूतेषु बुद्धि-रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥
सरस्वती पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

8 of 9
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
मां सरस्वती का वरदान हो आपको,
हर दिन नई मिले खुशी आपको,
दुआ हमारी है खुदा से ऐ दोस्त,
जिन्दगी में सफलता हमेशा मिले आपको
वसंत पंचमी की बधाई!
विज्ञापन

9 of 9
वसंत पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
मां सरस्वती का वसंत है त्योहार
आपके जीवन में आए सदा बहार
सरस्वती द्वार आपके विराजे हरपल
हर काम आपका हो जाए सफल
वसंत पंचमी की शुभकामनाएं!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें