Basant Panchami 2023 Mantra: वसंत पंचमी का त्योहार हमारे देश में खास महत्व है। वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। वसंत पंचमी का पर्व वसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में मनायी जाती है। वसंत पंचमी को श्री पंचमी तथा ज्ञान पंचमी भी कहते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के मुख से वसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थी। प्रकृति की पूजा के रूप में मनाए जाने वाले वसंत पंचमी का विद्यार्थियों के लिए भी ख़ास महत्व है। वसंत पंचमी के अवसर पर विद्या और ज्ञान की देवी माने जानी वाली मां सरस्वती के पूजा का विशेष लाभ मिलता है एवं जीवन में शुभ की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ खास और देवी सरस्वती के गुप्त मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। सरस्वती मां के इन मंत्रों का जाप करने से बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में।