फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी पर इन दस खूबसूरत तस्वीरों के साथ भेजें शुभकामना संदेश

Tue, 16 Feb 2021 06:23 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021: ज्योतिष के अनुसार, इस बार बसंत पंचमी पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि तथा रवियोग एक साथ हैं और मंगलकारी दिन मंगलवार भी है। इसके अलावा मकर राशि में 4 ग्रह- गुरु, शनि, शुक्र तथा बुध एक साथ होंगे तथा मंगल अपनी स्वराशि मेष में विराजमान रहेंगे और यह सब मीन राशि व रेवती नक्षत्र के अधीन होगा।
विज्ञापन

2 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021:  बसंत पंचमी के दिन आपको माता सरस्वती की पूजा के लिए कुल 05 घंटे 47 मिनट का समय मिलेगा। आपको इसके मध्य ही सरस्वती पूजा करनी चाहिए। 16 फरवरी को सुबह 06 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट के बीच सरस्वती पूजा का मुहूर्त बन रहा है। 
विज्ञापन

3 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी पर खूबसूरत वॉलपेपर के साथ जानें इस पर्व से जुड़ी दस अहम जानकारी

4 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021: पौराणिक मान्यता के अनुसार बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती का जन्म हुआ था जिसकी खुशी में बसंत पचंमी का पर्व मनाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है क्योंकि इस महीने में न तो ज्यादा सर्दी होती और न ही गर्मी यानि मौसम सुहावना बना रहता है। 
विज्ञापन

6 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी के दिन किसी भी कार्य को करना बहुत शुभ फलदायक होता है। इसलिए इस दिन गृह प्रवेश, वाहन खरीदना,नींव पूजन, नया व्यापार प्रारंभ और मांगलिक कार्य होते हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021: इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते और साथ ही पीले रंग के पकवान बनाते हैं। पीला रंग इस बात का द्योतक है कि फसलें पकने वाली हैं इसके अलावा पीला रंग समृद्धि का सूचक भी कहा गया है। 

8 of 11

9 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी के दिन श्रद्धालु गंगा तथा अन्य पवित्र नदियों में डुबकी लगाने के बाद मां सरस्वती की आराधना करते हैं। इस दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा और संगम के तट पर पूजा अर्चना करने आते हैं। 

10 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021: बसंत ऋतु प्रेम की ऋतु मानी जाती है और कामदेव अपने बाण इस ऋतु में चलाते हैं इस लिहाज से अपने परिवार के विस्तार के लिए भी यह ऋतु बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसलिए बसंत पंचमी को परिणय सूत्र में बंधने के लिए भी बहुत सौभाग्यशाली माना जाता है व बहुत से युगल इस दिन अपने दांपत्य जीवन की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन

11 of 11
Happy Basant Panchami 2021 - फोटो : अमर उजाला
Happy Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी के दिन पेन, कॉपी, किताबों की भी पूजा की जाती है। ऐसा करने से देवी सरस्वती वरदान प्रदान करती हैं। भारत देश के सरस्वती, विष्णु और शिव मंदिरों में इस त्योहार का उत्साह सर्वाधिक होता है। अधिकांश स्थानों पर मेले आयोजित किए जाते हैं, जो मुख्यतः संबंधित देवी-देवता को ही समर्पित होते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें