फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Jayanti 2021: माघी गणेश जयंती आज, विशेष लाभ पाने के लिए इस विधि से करें पूजा

Mon, 15 Feb 2021 12:53 PM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
गणेश जयंती 2021: हर साल माघ शुक्ल चतुर्थी को गणेश जयंती मनाई जाती है। - फोटो : Pixabay
Ganesh Jayanti 2021: आज (15 जनवरी) गणेश जयंती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, माघ माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को माघी गणेश जयंती या माघी गणेश चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन सबसे पहले गणेश तरंगें धरती पर आईं थीं। इसलिए यह तिथि गणपति महाराज को समर्पित है। इस दिन विघ्नहर्ता गणेश जी का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखा जाता है। इस व्रत को रखने से भक्तों के सारे संकट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं गणेश जयंती का शुभ मुहूर्त, व्रत विधि और महत्व...
विज्ञापन

2 of 4
माघी गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : अमर उजाला
गणेश जयंती तिथि
चतुर्थी तिथि आरंभ- 14 फरवरी 2021 दिन रविवार को रात 01 बजकर 58 मिनट से। 
चतुर्थी तिथि समाप्त- 16 फरवरी 2021 दिन सोमवार प्रातः 3 बजकर 36 मिनट पर। 

गणेश जयंती 2021 पूजा मुहूर्त
गणेश जयंती पर दिन के समय पूजन किया जाता है। इस दिन पूजा करने के लिए दिन में 11 बजकर 28 मिनट से दोपहर 01 बजकर 43 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। 
इस तरह से पूजा की कुल अवधि 2 घंटे 14 मिनट की रहेगी।
विज्ञापन

3 of 4
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
गणेश जयंती की व्रत विधि-
  • गणेश जयंती के दिन प्रात: काल स्नान-ध्यान करके गणपति बप्पा के व्रत का संकल्प लें। 
  • दिन में शुभ मुहूर्त के समय किसी पाटे, चौकी लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा या चित्र को स्थापित करें।
  • गंगाजल से छिड़काव करें और गणपति बप्पा को प्रणाम करें।
  • सिंदूर से गणेश जी को तिलक करें और धूप-दीप जलाएं।
  • गणेश भगवान को उनकी प्रिय चीजें मोदक, लड्डू, पुष्प, सिंदूर, जनेऊ और 21 दूर्वा अर्पित करें।
  • तत्पश्चात पूरे परिवार सहित गणेश जी की आरती करें।
  • कुछ लड्डूओं को प्रतिमा के पास ही छोड़ दें बाकी के लड्डूओं में से सबसे पहले ब्राह्मण को दें बाकी अन्य लोगों में बांट दें।
विज्ञापन

4 of 4
गणेश चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
गणेश जयंती महत्व
शास्त्रों के अनुसार, गणेश भगवान बुद्धि के देवता हैं। इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। ये अपने भक्तों के सारे विघ्नों (संकटों) को दूर करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो भक्त गणेश जयंती के दिन विधिवत, प्रेमपूर्वक गणेश जी का पूजन करते हैं उन्हें सालभर शुभफलों की प्राप्ति होती है। गणपति महाराज की कृपा से जीवन में खुशहाली आती है, व्यक्ति को विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है। गणेश जयंती के दिन भगवान गणेश को लाल वस्त्र, लाल पुष्प, लाल चंदन और लाल मिठाई आदि अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें