फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Ahoi Ashtamoi 2025: अहोई माता की कृपा से सजे जीवन के रंग, अहोई अष्टमी पर दें दिल से शुभकामनाएं

Mon, 13 Oct 2025 06:00 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Happy Ahoi Ashtami: अहोई अष्टमी मातृत्व प्रेम और संतान की मंगलकामना का पर्व है, जिसमें माताएं निर्जल व्रत रखती हैं। इस दिन की सच्ची प्रार्थना से मां अहोई शीघ्र प्रसन्न होती हैं और संतान को आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
1 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
Ahoi Ashtami Wishes in Hindi: अहोई अष्टमी का पर्व भारतीय संस्कृति में मातृत्व की ममता और संतान के प्रति निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है। इस दिन माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। यह पर्व करवा चौथ के चार दिन बाद और दीपावली से कुछ दिन पहले मनाया जाता है, जब घर-परिवार में त्योहारी माहौल चरम पर होता है। अहोई अष्टमी की संध्या पर महिलाएं अहोई माता का चित्र बनाकर पूजा करती हैं और तारों के दर्शन कर व्रत का समापन करती हैं। इस दिन की गई सच्चे मन की प्रार्थना को मां  अहोई शीघ्र सुनती हैं, यही इस पर्व की विशेषता है।
Weekly Lucky Rashi: इस सप्ताह इन 3 राशि वालों को व्यापार में होगा मुनाफा, वाहन-मकान की होगी प्राप्ति
इस पावन अवसर पर जब माताएं अपने बच्चों की खुशियों के लिए व्रत रखती हैं, तब हम सभी का दायित्व बनता है कि उन्हें शुभकामनाओं के माध्यम से सम्मान और स्नेह प्रकट करें। यदि आप भी इस अहोई अष्टमी पर अपनी मां , बहन, पत्नी या किसी प्रियजन को दिल से शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं कुछ चुनिंदा और भावनात्मक अहोई अष्टमी शुभकामना संदेश हिंदी में। ये संदेश न सिर्फ त्योहार की भावना को प्रकट करेंगे, बल्कि अपनों के चेहरे पर मुस्कान भी लाएंगे।
Atichari Guru 2025: 09 दिन बाद अतिचारी गुरु करेंगे उच्च राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
अहोई अष्टमी का दिन है कितना खास,
इसमें संतान के लिए, होते हैं उपवास।  
अहोई माता का करते हुए ध्यान,
मनाएं अहोई का ये त्यौहार।
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
अहोई माता का व्रत आता है हर बार,
माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,
और भर दें खुशियों से हमारा संसार,
ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई माता का त्योहार
शुभ अहोई अष्टमी

4 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
अहोई अष्टमी का ये पावन त्योहार,
दर्शाता है संतान और मां का पवित्र प्यार
आपके जीवन में आएं खुशियां अपार
अहोई माता की कृपा से हो आपके जीवन में समृद्धि की बौछार
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकानाएं।
विज्ञापन

5 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
मां अहोई का करते है आज व्रत
तारों की छांव में देते हैं अर्घ्य
आपकी संतान की हो दीर्घायु
इसी कामना के साथ
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
आपकी संतान पर बना रहे मां अहोई का आशीष
आपके जीवन में आए खुशियों की बहार
अहोई का त्योहार करें आपके घर में सुखों की बरसात
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
आप पर बनी रहे मां अहोई की कृपा अपार
आपकी संतान पर हो शोहरत, समृद्धि की हो बौछार,
आप सदा ऐसे ही मनाएं अहोई अष्टमी का त्योहार
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें