Happy Ahoi Ashtami 2022 Wishes Images Quotes Messages In Hindi: अहोई अष्टमी का त्योहार 17 अक्तूबर यानी कल मनाया जा रहा है। अहोई अष्टमी का त्योहार करवाचौथ के चार दिन बाद और दिवाली से 8 दिन पूर्व मनाया जाता है। महिलाओं के लिए यह खास पर्व माना जाता हैं। यह व्रत महिलाएं संतान प्राप्ति के लिए रखती है। वहीं माताएं ये व्रत संतान की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए रखती हैं। महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास करती हैं और रात्रि में तारों की छांव में अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं। अहोई अष्टमी व्रत जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है पर अहोई माता का पूजन किया जाता है। इस दिन को लोग बहुत ही श्रद्धा भाव व हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। आप भी अपने प्रियजनों को सुख समृद्धि की कामना के साथ यहां दीये गए शुभकामना संदेशों के जरिए अहोई अष्टमी की बधाई दे सकते हैं।
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अहोई-अष्टमी का दिन है कितना खास,
इसमें संतान के लिए, होते हैं उपवास।
अहोई माता का करते हुए ध्यान,
मनाएं अहोई का ये त्यौहार।
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
3 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अहोई माता का व्रत आता है हर बार,
माता रखें खुला हमेशा अपना द्वार,
और भर दें खुशियों से हमारा संसार,
ताकि हर साल हम मनाते रहें अहोई माता का त्योहार
शुभ अहोई अष्टमी!
4 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
मां अहोई का आशीर्वाद आप पर और
आपके परिवार पर हमेशा बना रहे
अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं।
विज्ञापन
5 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अहोई का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार।
अहोई माता करें, घर में सुख की बरसात।
इसी शुभकामना के साथ
मुबारक हो अहोई अष्टमी का त्योहार।
विज्ञापन
6 of 7
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
- फोटो : amar ujala
अहोई अष्टमी का ये पावन त्योहार,
दर्शाता है संतान और मां का पवित्र प्यार
आपके जीवन में आएं खुशियां अपार
अहोई माता की कृपा से हो आपके जीवन में समृद्धि की बौछार
अहोई अष्टमी की हार्दिक शुभकानाएं।