Hanuman Ji Ko Kya Chadhaye Or Kya Nhi: इस वर्ष चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा तिथि 1 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट पर शुरू होगी और 2 अप्रैल 2026 को सुबह 7 बजकर 41 मिनट तक बनी रहेगी। इसलिए 2 अप्रैल 2026 को ही हनुमान जन्मोत्सव मान्य होगा और प्रभु की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। यह दिन भक्ति, संयम और श्रद्धा का प्रतीक है। इस खास मौके पर भक्तजन व्रत रखते हैं और पूरी निष्ठा के साथ हनुमान जी का पूजन करते हैं। इस दौरान बजरंगहली को उनकी प्रिय वस्तुएं भी अर्पित करते हैं, जिससे वह प्रसन्न होते हैं। हालांकि, कुछ चीजों को भूल से भी अर्पित नहीं करना चाहिए अन्यथा नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि, हनुमान जन्मोत्सव पर प्रभु को क्या चढ़ाएं और क्या नहीं।