Hanuman Janmotsav 2026: इस साल 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव है। इस दिन प्रभु को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए और किन कार्यों से बचें, आइए विस्तार से जानते हैं।
Hanuman Janmotsav 2026: इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 2 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। यह हिंदू पंचांग के चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि है। मान्यता है कि, इस शुभ तिथि पर माता अंजनी और राजा केसरी के पुत्र के रूप में हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए इस पावन दिन पर प्रभु की विधि-विधान से की गई पूजा साधक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आती हैं। साथ ही व्यक्ति के बल, बुद्धि, विद्या और साहस में भी वृद्धि होती हैं। हालांकि, इस दिन हनुमान जी को कुछ चीजें अर्पित करने से वह शीघ्र प्रसन्न होते हैं और इससे व्यक्ति को भूत-प्रेत बाधा और संकटों से मुक्ति मिलती है। ऐसे में आइए इस दिन के महत्व को जानते हैं। Parshuram Jayanti 2026: कब मनाई जाएगी परशुराम जयंती? जानें कौन कर सकता है इनकी पूजा Hanuman Janmotsav 2026: हनुमान जन्मोत्सव पर इन राशि वालों का चमक उठेगा भाग्य, मई तक मिलेंगे अच्छे रिजल्ट
विज्ञापन
2 of 5
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : adobe stock
हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा विधि
हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह व्रत का संकल्प लें और पूजा स्थान को शुद्ध कर एक चौकी लगाएं। इसपर लाल वस्त्र बिछाकर हनुमान जी की मूर्ति रखें।
अब आप भगवान को सिंदूर अर्पित करें, क्योंकि यह उन्हें अत्यंत प्रिय हैं। हनुमान जी को चमेली का तेल, लाल फूलों की माला, गुड़ और धूप-दीप प्रज्वलित करें।
भोग के रूप में बूंदी अर्पित करें। आप पान का बीड़ा और मौसमी फल जैसे केला व अमरूद भी चढ़ा सकते हैं। यह शुभ माना जाता है।
पूजा के दौरान श्रद्धा भाव से हनुमान चालीसा का पाठ भी करें। आरती करें और प्रसाद सभी में वितरित करें।
विज्ञापन
3 of 5
Hanuman Janmotsav 2026
- फोटो : adobe stock
हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
आप प्रभु को गुड़-चना, बेसन या बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इससे लंबे समय से अटके काम पूरे होते हैं।
पान का बीड़ा चढ़ाने से व्यापार विस्तार की बाधाएं समाप्त हो सकती हैं।
बंदरों को केले या गुड़-चना खिलाएं। इससे सभी तरह के दोष दूर हो सकते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।