फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2025: 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव, बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए जानें 10 कारगर उपाय

Fri, 11 Apr 2025 06:20 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Hanuman Jayanti 2025:  हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अत्यंत प्रिय है। हनुमान जन्मोत्सव पर उनके विग्रह पर चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर अर्पित करें और लाल पुष्पों की माला चढ़ाएं।
विज्ञापन
1 of 11
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe
Hanuman Jayanti 2025: इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव का पर्व 12 अप्रैल 2025 को शनिवार के दिन है। यह दिन विशेष रूप से शुभ है क्योंकि शनिवार और हनुमान जन्मोत्सव का संयोग एक दुर्लभ अवसर होता है। शनिवार और मंगलवार दोनों ही दिन हनुमान जी की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ माने जाते हैं। इस शुभ तिथि पर कुछ विशेष उपाय करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होती है।  
विज्ञापन

2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
1. हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें
प्रातः स्नान के बाद हनुमान जी के समक्ष दीपक जलाकर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें। यह पाठ न केवल मानसिक बल प्रदान करता है, बल्कि रोगों, संकटों और भय से भी रक्षा करता है।
विज्ञापन

3 of 11
भगवान हनुमान की 90 फुट ऊंची प्रतिमा - फोटो : एक्स/तरुण कुमार
2. चमेली के तेल व सिंदूर से अभिषेक करें
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अत्यंत प्रिय है। इस दिन उनके विग्रह पर चमेली के तेल में मिला हुआ सिंदूर अर्पित करें और लाल पुष्पों की माला चढ़ाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

Hanuman Jayanti 2025: क्या है बजरंगबली की अष्ट सिद्धि और नव निधि? जानें हनुमान जी की रहस्यमयी शक्तियां

4 of 11
hanuman ji - फोटो : adobe stock
3. शनिदोष निवारण के लिए मंत्र जाप
चूंकि यह दिन शनिवार को पड़ रहा है, अतः शनि ग्रह के दोष से मुक्ति के लिए “ॐ हं हनुमते नमः” मंत्र का 108 बार जाप करें। यह उपाय विशेष रूप से शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी है।
विज्ञापन

5 of 11
hanuman ji - फोटो : adobe stock
4. हनुमान जी को मीठा पान अर्पित करें
 हनुमान जन्मोत्सव के दिन मीठा पान बनाकर उसमें कत्था, गुलकंद और सौंफ भरकर हनुमान जी को अर्पित करें। यह उपाय परिवार में सौहार्द और प्रेम बढ़ाता है, और मानसिक शांति देता है।

Hanuman Jayanti 2025: बजरंगबली को प्रिय हैं ये 4 राशियां, कभी भी नहीं होती है सुख-समृद्धि की कमी

विज्ञापन

6 of 11
hanuman ji - फोटो : adobe stock
5. लाल कपड़ा और गुड़-चने का प्रसाद
हनुमान जी को लाल रंग अत्यंत प्रिय है। उन्हें लाल कपड़ा चढ़ाएं और गुड़-चने का प्रसाद बनाकर अर्पित करें। बाद में इस प्रसाद को लोगों में बांटना चाहिए। इससे दरिद्रता और कर्ज से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

7 of 11
हनुमान जन्मोत्सव 2025 - फोटो : Adobe
6. पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
शनिवार को पीपल का पूजन और दीप दान बहुत शुभ माना गया है। इस दिन शाम को सरसों के तेल का दीपक पीपल के वृक्ष के नीचे जलाएं और “श्री राम जय राम जय जय राम” का जाप करें। यह उपाय पितृदोष और गृहकलह से मुक्ति देता है।

8 of 11
प्रयागराज हनुमान मंदिर - फोटो : Adobe Stock
7. केले, आम या बेर जैसे फल अर्पित करें
हनुमान जी को फल अत्यंत प्रिय हैं। आप केले, आम, बेर या कोई भी मौसमी फल श्रद्धा से अर्पित करें। इससे घर में शांति, सौहार्द और संपन्नता का वातावरण बना रहता है।

9 of 11
हनुमान मंदिर हंपी - फोटो : instagram
8. मुख्य द्वार पर हनुमान यंत्र लगाएं
घर में नकारात्मक ऊर्जा या क्लेश होने पर हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान यंत्र को शुद्ध करके मुख्य द्वार पर स्थापित करें। यह यंत्र बुरी शक्तियों को दूर रखता है और घर को सुरक्षा प्रदान करता है।

10 of 11
महाबली हनुमान के स्वरूप में सजे बाबा महाकाल। - फोटो : अमर उजाला
9. गरीबों और संतों को भोजन कराएं
हनुमान जी सेवा और दया के प्रतीक हैं। अतः इस दिन किसी गरीब, ब्राह्मण या साधु-संत को भोजन कराएं। यह पुण्य कार्य सभी प्रकार की बाधाओं और रोगों को दूर करता है।
विज्ञापन

11 of 11
Hanuman Janmotsav 2025 - फोटो : adobe stock
10. राम नाम का जाप करें
हनुमान जी को श्रीराम का नाम अति प्रिय है। अतः “श्रीराम जय राम जय जय राम” मंत्र का जाप करें। यह जाप साधक को हर संकट से बचाता है और आंतरिक बल देता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें