Hanuman Jayanti 2022: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। संकटमोचन हनुमान जी के भक्तों में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिलता है और देशभर में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री विष्णु को राम अवतार के वक्त सहयोग करने के लिए रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। पवनपुत्र हनुमानजी ने रावण का वध, सीता की खोज और लंका पर विजय पाने में श्रीराम की पूरी सहायता की थी। हनुमान जी की पूजा करने से दुखों का नाश हो जाता है और हनुमान जी अपने भक्तों की रक्षा हर समय करते हैं। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। संकटमोचन हनुमान जी की पूजा कभी भी की जाए लेकिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यदि आपने पूजा के दौरान कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा तो यह पूजा सफल नहीं होगी। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी बातें हैं जिसे बजरंगबली की पूजा के दौरान ध्यान रखना चाहिए।