फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Janmotsav 2022: आज है हनुमान जन्मोत्सव, इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, पूरी होगी मनोकामना

Sat, 16 Apr 2022 06:25 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस साल हनुमान जन्मोत्सव 16 अप्रैल को मनाया जाएगा।  
Hanuman Janmotsav 2022: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। संकटमोचन हनुमान जी के भक्तों में हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिलता है और देशभर में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। श्री विष्णु को राम अवतार के वक्त सहयोग करने के लिए रुद्रावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। पवनपुत्र हनुमानजी ने  रावण का वध, सीता की खोज और लंका पर विजय पाने में श्रीराम की पूरी सहायता की थी। हनुमान जी के जन्म का उद्देश्य ही राम भक्ति था।  इस साल हनुमान जयंती 16 अप्रैल को मनाई जाएगी।  इस दिन ही व्रत रखा जाएगा और हनुमान जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा।  चलिए जानते हैं हनुमान जन्मोत्सव की तिथि, महत्व और पूजा विधि के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर खासा उत्साह देखने को मिलता है और देशभर में इस दिन को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। - फोटो : iStock
हनुमान जन्मोत्सव 2022 की तिथि 
पूर्णिमा तिथि आरंभ: 16 अप्रैल, शनिवार प्रातः 2:25 पर 
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 17 अप्रैल, रविवार रात्रि 12:24 पर 
विज्ञापन

3 of 6
पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर रवि योग बन रहा है। - फोटो : iStock
हनुमान जन्मोत्सव पर बन रहे हैं शुभ योग
पंचांग गणना के अनुसार इस वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर रवि योग बन रहा है। रवि-योग को सूर्य का विशेष प्रभाव प्राप्त होने के कारण प्रभावशाली योग माना गया है। इस योग में किया गया कोई भी कार्य सफल होता है। पंचांग के अनुसार इस दिन यानि 16 अप्रैल को हस्त नक्षत्र सुबह 08: 40 मिनट तक है। इसके बाद चित्रा नक्षत्र आरंभ होगा।  

4 of 6
हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूजा के दौरान हनुमान जी के लिए इस पूजन सामग्री की आवश्यकता होगी। - फोटो : iStock
पूजन सामग्री 
हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूजा के दौरान हनुमान जी के लिए इस पूजन सामग्री की आवश्यकता होगी। लाल लंगोट, जल कलश, पंचामृत, जनेऊ, गंगाजल, सिन्दूर, चांदी/सोने का वर्क, लाल फूल और माला, इत्र, भुने चने, गुड़, पान का बीड़ा, नारियल, केले, सरसो का तेल, चमेली का तेल, घी, तुलसी पत्र, दीपक, धूप, अगरबत्ती, कपूर इत्यादि।
 
विज्ञापन

5 of 6
इस दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए चौमुखी दीपक जलाएं। - फोटो : iStock
पूजा विधि
  • इस दिन भगवान हनुमान को प्रसन्न करने के लिए चौमुखी दीपक जलाएं। इसके अलावा हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करें।
  • हनुमान जी को गेंदे, कनेर, गुलाब के फूल अर्पित करें। 
  • प्रसाद के रूप में मालपुआ, लड्डू, चूरमा, केला, अमरूद आदि का भोग लगाएं।
  • हनुमान जी की प्रतिमा के सामने घी का दीपक जलाएं।
  • हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं इससे मनोकामना की शीघ्र पूर्ति होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंत्र जाप करें। - फोटो : iStock
हनुमान जी का इन मंत्रों से करें जाप 
ॐ तेजसे नम: 
ॐ प्रसन्नात्मने नम: 
ॐ शूराय नम: 
ॐ शान्ताय नम: 
ॐ मारुतात्मजाय नमः 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें