Happy Hanuman Jayanti 2021: हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा तिथि पर भगवान शिव के ग्यारहवें रूद्र अवतार हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। रामभक्त और केसरीनंदन हनुमानजी का जन्म त्रेतायुग में चैत्र पूर्णिमा तिथि पर सुबह के समय हुआ था। हनुमान जयंती पर बजरंगबली की विधिवत पूजा-आराधना के साथ चोला चढ़ाने के साथ-साथ तेल और सिंदूर चढ़ाने का भी विधान है। ज्योतिषशास्त्र में मान्यता है कि हनुमानजी की भक्तिभाव से पूजा करने पर अशुभ ग्रह भी शुभफल देने लगते हैं। इस दिन हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और हनुमान बाहुक का पाठ करने से जन्म कुंडली के अकाल मृत्यु योग भी नष्ट हो जाएंगे। इनकी आराधना के फलस्वरूप सभी अशुभ ग्रह शुभ फल देने को विवश हो जाते हैं। हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान भक्त अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
hanuman jayanti
बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है,
दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है,
रामजी के चरणों में ध्यान होता है,
आपके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
3 of 9
hanuman jayanti
जला दी लंका रावण की, मैया सीता को लाये तुम
पड़ी जब मुश्किल राम में, लक्ष्मण को बचाए तुम
आओ अब आ भी जाओ ,पवन पुत्र हम तुम्हे बुलाते हैं
अब तो दे दो दर्शन, भगवान ज्योति हम जलाते हैं हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनायें
4 of 9
हैप्पी हनुमान जयंती
- फोटो : अमर उजाला
राम का हूं भक्त मैं रूद्र का अवतार हूं,
अंजनी का लाल हूं मैं दुर्जनों का काल हूं,
साधुजन के साथ हूं मैं निर्बलो की आस हूं,
सद्गुणों का मान हूं मैं हां मैं वीर हनुमान हूं। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
5 of 9
हैप्पी हनुमान जयंती
- फोटो : अमर उजाला
करो कृपा मुझ पर हे हनुमान,
जीवन-भर करूं मैं तुम्हे प्रणाम,
जग में सब तेरे ही गुण गाते हैं
हरदम चरणों में तेरे शीश नवाते हैं। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
6 of 9
हैप्पी हनुमान जयंती
- फोटो : अमर उजाला
भूत पिशाच निकट नहीं आवे,
महावीर जब नाम सुनावे,
नासे रोग हरे सब पीरा,
जपत निरंतर हनुमत वीरा। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
7 of 9
हैप्पी हनुमान जयंती
- फोटो : अमर उजाला
आया जन्म दिवस श्रीराम भक्त वीर हनुमान का
माता अंजनी के लाल का पवन पुत्र हनुमान का
सब मिलकर बोलो जयकार वीर हनुमान का
सबको बधाई हो जन्म दिवस राम भक्त श्री हनुमान का। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
8 of 9
हैप्पी हनुमान जयंती
- फोटो : अमर उजाला
जन्म दिवस है आज राम भक्त हनुमान का,
पवन पुत्र, बजरंग बली भगवान का,
मिल कर करो गुणगान उस बलवान का। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
बजरंगी तेरी पूजा से हर काम होता है,
दर पर तेरे आते ही दूर अज्ञान होता है,
रामजी के चरणों में ध्यान होता है,
आपके दर्शन से बिगड़ा हर काम होता है। हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं