Hanuman Jayanti 2021: राम भक्त भगवान हनुमान को कलयुग के देवता और भगवान शिव का 11वें अवतार माना गया है। भगवान हनुमान जल्द प्रसन्न होने वाले और संकटमोचक देवता हैं। जो भक्त सच्चे मन और भाव से बजरंगबली की पूजा- आराधना करते हैं, भगवान हनुमान हमेशा उनके जीवन में आने वाली बाधाएं और संकट को दूर करते हैं। हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को रामायण, रामचरित मानस का अखंड पाठ, सुंदरकाण्ड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान बाहुक आदि का पाठ करना चाहिए।