सभी देवताओं में सबसे जल्द प्रसन्न होने वाले और चिरंजीव भगवान हनुमान की जयंती 27 अप्रैल को है। पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। हनुमान जयंती पर मंदिरों में जाकर बजरंगबली की विधिवत पूजा आराधना करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।
हनुमान जयंती 2021 पर शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार हनुमान जयंती के दिन शुभ योग का निर्णाण हो रहा है। 27 अप्रैल को सिद्धि और व्यतीपात योग का निर्माण हो रहा है। हनुमान जयंती पर सिद्धि योग शाम 8 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। इस योग में हनुमानजी पूजा आराधना करना शुभ रहेगा।
हनुमान जयंती 2021 पूजा मुहूर्त
पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ- 26 अप्रैल 2021 की दोपहर 12 बजकर 44 मिनट से
पूर्णिमा तिथि का समापन - 27 अप्रैल 2021 की रात्रि 9 बजकर 01 मिनट पर
पूजा विधि
- ऊँ हनुमते नम:। या अष्टादश मंत्र 'ॐ भगवते आन्जनेयाय महाबलाय स्वाहा। का जप करने से दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से तो मुक्ति मिलती है।
- पूजा में चोला चढ़ाना ,सुगन्धित तेल और सिंदूर चढ़ाने का भी विधान है।
- रामचरित मानस का अखंड पाठ, सुंदरकाण्ड का पाठ, हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, हनुमान बाहुक आदि का पाठ करें।
पूजा-आराधना के लाभ
शास्त्रों में कहा गया है कि हनुमानजी आज भी पृथ्वी पर वास करते हैं। इन्हें चिरंजीवी का आशीर्वाद प्राप्त है। राम भक्त हनुमानजी सूर्यपुत्र और भगवान शिव के अंशावतार है। जो भी इनकी प्रतिदिन पूजा-आराधना करता है उनको जीवन में संकटों से मुक्ति और सुख शान्ति की प्राप्ति होती है। जिन लोगों की कुंडली में शनि जैसे ग्रह अशुभ प्रभाव डालते हैं, विधिपूर्वक हनुमान जी की पूजा करते हैं तो शनि देव से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इनकी आराधना करने से नकारात्मक ऊर्जा, भूत-प्रेत बाधा, मरण आदि से पूर्णतः मुक्ति मिल जाती है।