गुरु पूर्णिमा के अवसर पर लाफिंग बुद्धा अपने घर में रखना विशेष लाभकारी होता है।
- फोटो : adobe stock
लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा को खुशी, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इसे अपने घर में रखना विशेष लाभकारी होता है। लाफिंग बुद्धा की मुस्कुराती हुई आकृति घर में सकारात्मक ऊर्जा भरती है और नकारात्मकता को दूर करती है। इसके होने से परिवार में सुख-शांति, आर्थिक वृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ती है। यह मूर्ति तनाव को कम करती है और वातावरण को आनंदमय बनाती है। गुरु पूर्णिमा के दिन लाफिंग बुद्धा को पूजा कर घर में रखकर, व्यक्ति जीवन में खुशियों और समृद्धि का अनुभव कर सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।