फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Pradosh Vrat Upay: बीमारियों से नहीं मिल रहा छुटकारा तो गुरु प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय

Thu, 15 Jun 2023 10:28 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Guru Pradosh Vrat Upay - फोटो : iStock
Guru Pradosh Vrat 2023 Upay: आज यानी 15 जून 2023 को आषाढ़ माह का पहला गुरु प्रदोष व्रत है। पंचांग के अनुसार प्रदोष व्रत हर महीने में दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि के दिन होता है। इस दिन शिव जी की पूजा का विधान है। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल यानी शाम के समय भगवान शिव शंकर और माता पार्वती की पूजा की जाती है। शिव जी की पूजा के लिए प्रदोष काल यानी शाम का समय सबसे उत्तम समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन शिव जी की पूजा करने से जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही हर पाप और कष्ट से मुक्ति मिलती है। गुरु प्रदोष व्रत करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ उपाय करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। चलिए जानते हैं गुरु प्रदोष व्रत के उपाय...

Pradosh Vrat 2023: आषाढ़ माह का पहला प्रदोष व्रत आज, जानें पूजा विधि और महत्व 
 
विज्ञापन

2 of 7
Guru Pradosh Vrat Upay - फोटो : iStock
शत्रु पर विजय पाने के लिए
शत्रु पर विजय प्राप्त करने के लिए गुरु प्रदोष व्रत के दिन शमी की पत्तियों को गंगाजल से पवित्र करके शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके बाद वहीं पर बैठकर ‘ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इस उपाय से शत्रु परास्त होते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
Guru Pradosh Vrat Upay - फोटो : iStock
घर में सुख-शांति के लिए
घर में सुख शांति बनाए रखने के लिए गुरु प्रदोष व्रत के दिन शाम के समय शिव मंदिर में जाकर देसी घी का दीपक और एक तेल का दीपक जलाएं। प्रदोष व्रत के दिन इस उपाय को करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और घर में खुशियां बनी रहेगी।

 

4 of 7
Guru Pradosh Vrat Upay - फोटो : iStock
शनि और राहु-केतु के प्रभाव को दूर करने के लिए
यदि आप शनि और राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से परेशान हैं तो आज यानी गुरु प्रदोष के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवजी को अर्घ्य दें। इस उपाय से अशुभ ग्रहों का प्रभाव तत्काल खत्म हो जाता है।

Gupt Navratri 2023: इस दिन से शुरू हो रही है आषाढ़ गुप्त नवरात्रि, नोट कर लें पूजा सामग्री की लिस्ट और विधि 

 
विज्ञापन

5 of 7
Guru Pradosh Vrat Upay - फोटो : iStock
उत्तम स्वास्थ्य के लिए उपाय
आज गुरु प्रदोष व्रत के दिन शाम को शिव मंदिर में जाकर शिव जी को सूखा नारियल चढ़ाएं। फिर भगवान शिव शंकर से अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से स्वास्थ्य अच्छा होता है।
विज्ञापन

6 of 7
Guru Pradosh Vrat Upay - फोटो : iStock
दांपत्य जीवन में शांति
गुरु प्रदोष के दिन पति-पत्नी को मिलकर शाम के समय गुड़ और काले तिल से भोलेनाथ का अभिषेक करें। इससे दांपत्य जीवन में शांति आती है और सारे तनाव दूर होते हैं। साथ ही पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Guru Pradosh Vrat Upay - फोटो : iStock
स्वास्थ्य लाभ के लिए
प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान करने से घर की नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही व्यक्ति को गंभीर रोगों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि काले तिल का दान करने से शिव और शनि दोनों अति प्रसन्न होते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें